• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेरिस मोटर शो में होंडा ने दिखाया सिविक टायप-आर कॉन्सेप्ट

    होंडा इन दिनों सिविक हैचबैक के नए अवतार पर काम कर रही है। इसे टायप-आर नाम दिया गया है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया है। इसकी बिक्री अगले साल यूरोपीय बाजार में शुरू होगी।

    cardekho
    cardekho
    Published On सितंबर 30, 2016 12:21 ist
    info icon
    published onSep 30, 2016 12:21 IST
    last updated onSep 30, 2016 12:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा इन दिनों सिविक हैचबैक के नए अवतार पर काम कर रही है। इसे टायप-आर नाम दिया गया है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया है। इसकी बिक्री अगले साल यूरोपीय बाजार में शुरू होगी।

    कंपनी द्वारा दिखाए गए कॉन्सेप्ट में एल्युमिनियम फिनिश दी गई है। देखने में यह कार काफी आक्रामक नज़र आती है। होंडा का कहना है कि यह केवल प्रोटोटाइप है, संभावना है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन मौजूदा कॉन्सेप्ट जैसा या फिर उससे थोड़ा अलग हो सकता है।

    डिजायन की बात करें तो टायप-आर काफी एयरोडायनामिक नज़र आती है। इसका बम्पर काफी दमदार और एयर इनटेक सेक्शन काफी चौड़ा है। एयर इनटेक सेक्शन में डायमंड कट डिजायन वाली ग्रिल लगी है। साइड में 20 इंच के चौड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। चौड़े टायर को देखते हुए होंडा ने इसके व्हील आर्च को भी ज्यादा चौड़ा किया है।

    अब आते हैं पीछे की तरफ... आगे की तरह यहां भी कार्बन थीम को बरकरार रखा गया है। यहां डिफ्यूजर दिया गया है, जिसमें तीन एग्जॉस्ट पाइप लगे हुए हैं। कार का पिछला हिस्सा काफी आकर्षक बनाया गया है। यहां कंपनी ने काफी बारीकी से और अच्छा काम किया है। इसके बम्पर और सेंट्रल टेलपाइप पर ग्लॉसी रेड कलर में टायप-आर होंडा की बैजिंग दी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में होंडा ने अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अटकलें हैं कि इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 350 पीएस की पावर देगा।

    टायप-आर का प्रोडक्शन होंडा के ब्रिटेन स्थित प्लांट में होगा। फिलहाल तो इसके भारत आने की संभावनाएं कम ही हैं, लेकिन हाइपरफॉर्मेंस कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए हो सकता है कि होंडा इसे यहां भी उतारने का मन बनाए।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है