• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली खरीदें निसान किक्स और करें एक लाख से ज्यादा की बचत

    अगर आप इस दिवाली निसान किक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। निसान अपनी इस कार पर एक लाख रुपये से ज्यादा की छूट दे रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 22, 2019 16:00 ist
    info icon
    published onOct 22, 2019 16:00 IST
    last updated onOct 22, 2019 16:00 IST
    974 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस दिवाली निसान किक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। निसान अपनी इस कार पर दीपावली के मौके पर एक लाख रुपये से ज्यादा की छूट दे रही है। 

    किक्स एसयूवी पर कंपनी जीरो ब्याज दर पर फायनेंस मुहैया करा रही है, जिसके चलते आप ब्याज के 80,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3500 रुपये के अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। यह ऑफर 28 नवंबर तक मान्य है। कार के वेरिएंट और आपकी जगह के अनुसार यह बचत की राशि कम-ज्यादा भी हो सकती है। कंपनी इस पर पर पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज की सुविधा नहीं दे रही है। 

    एक्सचेंज बोनस और नकद डिस्काउंट का फायदा केवल वे लोग ले सकते हैं जो पुरानी कार के साथ निसान इंटेलिजेंस चॉइस का इस्तेमाल करते हैं। निसान किक्स चार वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट एक्सई डीजल पर किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। बेस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर फेस्टिव ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी निसान डीलरशिप से भी संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढें : 

    was this article helpful ?

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है