• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान किक्स से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

    निसान किक्स की ऑफिशियल बुकिंग 14 दिसंबर से शुरू होगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 11, 2018 11:43 ist
    info icon
    published onDec 11, 2018 11:43 IST
    last updated onDec 11, 2018 11:43 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने किक्स एसयूवी से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की है। भारत में इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी ऑफिशियल बुकिंग 14 दिसंबर 2018 से शुरू होगी। क्या खासियतें समाई हैं निसान किक्स में, जानेंगे यहां...

    इंजन और परफॉर्मेंस

    1.5-litre diesel engine

    • निसान किक्स में रेनो कैप्चर और डस्टर वाले 1.5 लीटर डीज़ल और पेट्रोल इंजन मिलेंगे।
    • पेट्रोल इंजन की पावर 106 पीएस और टॉर्क 142 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

    2018 Nissan Kicks

    • डीज़ल इंजन की पावर 110 पीएस और टॉर्क 240 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
    • लॉन्चिंग के वक्त निसान किक्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं आएगा।

    फीचर

    2018 Nissan Kicks

    • पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, बीए और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
    • इस में साइड एयरबैग, ईएसपी और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर भी मिलेंगे। इन फीचर को टॉप वेरिएंट तक सीमित रखा जा सकता है।

    2018 Nissan Kicks

    • निसान किक्स में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा (सेगमेंट फर्स्ट), ऑटो एसी (स्टैंडर्ड), रियर एसी वेंट, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, क्रूज़ कंट्रोल और एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर भी मिलेंगे। ये सभी फीचर रेनो कैप्चर में भी दिए गए हैं।
    • किक्स एसयूवी में निसान कनेक्ट भी दिया गया है।
    • सीट पर चॉकलेट ब्राउन और ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, वहीं डैशबोर्ड पर कलर-कोडेड सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।
    • निसान किक्स का बूट स्पेस 400 लीटर है। इस मामले में यह हुंडई क्रेटा से मिलती-जुलती है।

    2018 Nissan Kicks

    कीमत और मुकाबला

    यह भी पढें : एक जनवरी से महंगी होंगी स्कोडा की कारें, दो फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है