• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई टोयोटा कोरोला

    नई कोरोला सेडान का डिजायन हैचबैक मॉडल से मिलता-जुलता है

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 23, 2018 14:04 ist
    info icon
    published onApr 23, 2018 14:04 IST
    last updated onApr 23, 2018 14:04 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Next-gen Corolla

    टोयोटा की नई कोरोला सेडान को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। इसे साल के आखिर तक दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है।

    Toyota Auris Hybrid

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई कोरोला सेडान का डिजायन नई कोरोला हैचबैक से मिलता-जुलता है। कोरोला हैचबैक को कंपनी ने जिनेवा मोटर शो-2018 में पेश किया था। नई कोरोला सेडान को कंपनी के नए मॉड्यूलर टीएनजीए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर प्रियस, कैमरी और कोरोला हैचबैक भी बनी है।

    Next-gen Corolla

    नई कोरोला सेडान को टोयोटा की कीन लुक डिजायन थीम पर तैयार किया जाएगा, इसी डिजायन थीम पर कोरोला हैचबैक भी बनी है। इस में नई ट्रेपजोडियल ग्रिल दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाती है। कोरोला सेडान में हैचबैक मॉडल की तरह जे आकार वाले बाय-बीम एलईडी हैडलैंप्स दिए जा सकते हैं।

    Next-gen Corolla

    नई कोरोला में स्वूपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इस में कूपे मॉडल वाला अहसास लाती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां पतले रैपराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन का डिजायन भी कोरोला हैचबैक से मिलता-जुलता हो सकता है। कोरोला हैचबैक में मिनिमिलास्टिक डैशबोर्ड, बड़े फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ दिया गया है।

    Next-gen Toyota Corolla

    नई कोरोला में नया 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल वाले 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन की जगह लेगा। कोरोला हैचबैक में भी 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन पहले से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज वाला है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

      1.8 लीटर वीवीटी-आई 2.0 लीटर वीवीटी-आईई
    इंजन क्षमता 1798 सीसी 1986 सीसी
    इंजेक्शन पोर्ट इंजेक्शन डायरेक्ट इंजेक्शन
    पावर 140 पीएस 171 पीएस
    टॉर्क 173 एनएम 205 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 6-स्पीड मैनुअल/डायरेक्ट-शिफ्ट सीवीटी

    यह भी पढें : नई टोयोटा कोरोला के इंटीरियर से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है