• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लीक हुई तस्वीरें, ऐसी है रेनो की नई कोलिओस

    रेनो की प्रीमियम एसयूवी कोलिओस एक बार फिर चर्चा में है। कोलिओस के नए अवतार को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले ही नई कोलिओस की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अप्रैल 22, 2016 13:31 ist
    info icon
    published onApr 22, 2016 12:48 IST
    last updated onApr 22, 2016 13:31 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    इन तस्वीरों से पता चलता है कि इसे सिर्फ फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट ही नहीं दिया गया है बल्कि पूरी तरह से दोबारा डिजायन किया गया है। निसान एक्स-ट्रेल की तरह कोलियोस भी रेनो-निसान के सीएमएफ प्लेटफार्म पर बनी है। इसका व्हीलबेस 2,705एमएम, लम्बाई 4,672एमएम, चौड़ाई 1,843एमएम और ऊंचाई 1,678एमएम है। इसका डिजायन रेनो कैप्चर से मिलता-जुलता है। तस्वीरों से तो लगता है कि नई कोलिओस, मौजूदा कोलिओस से ज्यादा आकर्षक लगती है।

    अटकलें हैं कि इस नई एसयूवी को ‘मैक्सथॉन’ नाम दिया जा सकता है। दूसरी ओर, चीन में सामने आए स्पाई शॉट पर गौर करें तो कार पर कोलिओस टैग देखा गया है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या रेनो अन्य बाजारों में इस कार का नाम बदलती है या नहीं। संभावना है कि चीन में इसे 4-सिलेन्डर वाले दो पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा। कम पावरफुल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 150 बीएचपी की ताकत देगा। पावरफुल वर्जन में 2.5 लीटर का इंजन आएगा, जो 186 बीएचपी की ताकत देगा। कार में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    भारत में नई कोलिओस आएगी या नहीं, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारत में रेनो के लिए यह कार ज्यादा करिश्मा नहीं कर पाई। इसकी बिक्री काफी कम रही है। 23.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर आई कोलिओस को बहुत ज्यादा ग्राहक नहीं मिले। रेनो नई कोलिओस को अगर यहां प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारती है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह कार हुंडई की सेंटा-फे और होंडा सीआर-वी से मुकाबला कर पाए।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    रेनॉल्ट कोलिओस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है