• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 रेंज रोवर से उठा पर्दा, देखिए पहले से कितनी बदली ये लग्जरी एसयूवी कार

    लैंड रोवर ने पांचवी जनरेशन की रेंज रोवर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी इस आईकॉनिक लग्जरी एसयूवी कार को काफी नए अपडेट दिए गए हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 27, 2021 18:08 ist
    info icon
    published onOct 27, 2021 18:08 IST
    last updated onOct 27, 2021 18:08 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • लैंड रोवर ने पांचवी जनरेशन की रेंज रोवर से पर्दा उठाया है।
    • यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और बेहतर हो गई है।
    • इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है और कुछ नए फीचर शामिल किए गए हैं।
    • इसमें 6-सिलेंडर पेट्रोल, डीजल (माइल्ड-हाइब्रिड के साथ) और ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसके प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट में 38.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलेगा जिसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 100 किलोमीटर तक होगी।
    • भारत में नई लैंड रोवर रेंज रोवर को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

    लैंड रोवर ने पांचवी जनरेशन की रेंज रोवर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी इस आईकॉनिक लग्जरी एसयूवी कार को काफी नए अपडेट दिए गए हैं।

    इसका फ्रंट लुक अभी भी मौजूदा मॉडल जैसा है, हालांकि यहां पर कुछ अपडेट भी हुए हैं। इसके एयरडैम को अपडेट किया गया है और इसमें सेंसर, कैमरा व फॉग लैंप्स को बेहतर तरीके से इंटीग्रेटेड किया गया है। इसके हेडलैंप्स भी नए हैं और इनकी टेक्नोलॉजी पहले से ज्यादा एडवांस्ड है जिससे इनकी लाइटिंग ज्यादा अच्छे से एडजस्ट होती है।

    पीछे की तरफ जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई वो हैं इसके हिडन लाइटों वाले पतले वर्टिकल टेललैंप्स। इसकी टेललाइटें एक ब्लैक पट्टी में छिपी हुई है और ये जलने पर ही नजर आती है और इनका लुक काफी शानदार लगता है। इसके दोनों साइड के टेललैंप एक ब्लैक स्ट्रिप से आपस में जुड़े हुए हैं।

    नई रेंज रोवर को लैंड रोवर के फ्लेक्सिबल मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है जिस पर इलेक्ट्रिक कार भी तैयार की जा सकती है। इसकी लंबाई पहले से 52 मिलीमीटर जबकि व्हीलबेस 75 मिलीमीटर बढ़ा है। इसके लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन की ओवरऑल लंबाई 200 मिलीमीटर बढ़ी है।

    लैंड रोवर ने पहली बार इसके लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में थर्ड रो सीट शामिल की है। इसके 5 सीटर वर्जन में मिडिल सीट काम ना आने पर फोल्ड की जा सकती है जिससे यह ज्यादा लग्जरी 4 सीटर कार बन जाती है। मिडिल सीट फोल्ड होने के बाद यहां फिक्सड सेंटर कंसोल बन जाता है जिसमें एक मिनी फ्रिज और एक बोटल व दो ग्लास रखने जितना स्पेस मिलता है।

    लैंड रोवर ने एक्सटीरियर की तरह इंटीरियर को भी मॉडर्न ट्रीटमेंट दिया है। इसमें नई 13.7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13.1 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेंट्रल स्क्रीन को हल्का सा कर्व रखा गया है जिससे यह डैशबोर्ड डिजाइन से मैच खाती है। इसमें बिल्ट-इन अमेजन अलेक्सा के साथ लैंड रोवर का लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें भविष्य में ओवर-द-एयर अपडेट के साथ और ज्यादा टेक्नोलॉजी मिलेगी।

    इसमें पेट्रोल, डीजल, माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन रखा गया है जो इसके स्टैंडर्ड और लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन में अलग-अलग मिलेंगे।

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    पी360 एमएचईवी

    पी400 एमएचईवी

    पी530

    इंजन

    3-लीटर, 6-सिलेंडर

    3-लीटर, 6-सिलेंडर

    4.4-लीटर ट्विन टर्बो वी8

    पावर

    360पीएस

    400पीएस

    530पीएस

    टॉर्क

    500एनएम

    550एनएम

    750एनएम

    डीजल

    वेरिएंट

    डी250

    डी300

    डी350

    इंजन

    3-लीटर, 6-सिलेंडर

    3-लीटर, 6-सिलेंडर

    3-लीटर, 6-सिलेंडर

    पावर

    249पीएस

    300पीएस

    351पीएस

    टॉर्क

    600एनएम

    650एनएम

    700एनएम

    इसमें 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 48वॉल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। लैंड रोवर ने पांचवी जनरेशन रेंज रोवर के एक्सटेंडेड रेंज वाले पीएचईवी वेरिएंट में 38.22केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी दी है। इस वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की पावर जनरेट करती है और फुली इलेक्ट्रिक मोड में यह ऑन रोड 80 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी असल परफॉर्मेंस की जानकारी अभी साझा नहीं की है। इसके पी440ई और पी510ई वेरिएंट में पीएचईवी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। नई रेंज रोवर के प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन से कंपनी 2024 में पर्दा उठाएगी।

    यह भी पढ़ें : जगुआर की लेटेस्ट एयर फिल्टर टेक्नोलॉजी कोरोना वायरस को रोकने में है सक्षम

    सभी इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑफ-रोडिंग के लिए टू-स्पीड ट्रांसफर केस दिया गया है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड मिलेगा जिसके साथ लैंड रोवर का टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम हाईवे राइडिंग पर फ्रंट व्हील पर पावर सप्लाई करता है जिससे कार का माइलेज बढ़ जाता है।

    भारत में ऑल न्यू रेंज रोवर को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यहां इस गाड़ी को इंपोर्ट करके बेचा जाएगा और इसका कंपेरिजन लेक्सस एलएक्समर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस से होगा। इसके ट्विन-टर्बो वी8 इंजन वाले स्पोर्टी वेरिएंट का मुकाबला एस्टन मार्टिन डीबीएक्स और बेंटले बेंटायेगा से होगा।

    यह भी पढ़ें : रेंज रोवर स्पोर्ट का परफॉर्मेंस वर्जन एसवीआर वी8 पेट्रोल भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 2.19 करोड़ रुपए

    was this article helpful ?

    लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है