• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एस60 में नहीं मिलेगा डीज़ल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में आएगी ये शानदार कार

    यह कंपनी की पहली कार होगी जो डीज़ल इंजन में नहीं आएगी

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On नवंबर 26, 2018 19:54 ist
    info icon
    published onNov 26, 2018 19:54 IST
    last updated onNov 26, 2018 19:54 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो जल्द ही नई एस60 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस बार कंपनी इसे केवल प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में उतारेगी। । कंपनी ने इसे जून 2018 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था।

    भारत में अभी कंपनी की एक्ससी90 प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में आती है। टॉप वेरिएंट एक्ससी90 टी8 एक्सीलेन्स को प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में पेश किया गया है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। 2019 के अंत तक कंपनी इसे भारत में असेंबल करना शुरू कर देगी।

    कंपनी ने कुछ समय पहले चार प्लग-इन हाइब्रिड कारों को लॉन्च करने की घोषणा की थी। चर्चाएं हैं कि इस लिस्ट में एस60 का नाम भी शामिल होगा। इन सभी कारों को कंपनी के चेन्नई प्लांट में असेम्बल किया जाएगा। एक्ससी90 हाइब्रिड के बाद यह कंपनी की भारत में दूसरी प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी।

    ग्लोबल मार्केट में एस60 पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन में उपलब्ध है।  एस60 हाइब्रिड में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। कार के रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी पावर 400 पीएस और टॉर्क 640 एनएम है। यह 15.15 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

    यह भी पढें : जल्द भारत से निर्यात होंगी स्कोडा की कारें

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    वोल्वो एस60 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है