• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2018 मारूति स्विफ्ट से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    नई स्विफ्ट में एएमटी का विकल्प मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 18, 2018 19:46 ist
    info icon
    published onJan 18, 2018 19:46 IST
    last updated onJan 18, 2018 19:46 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Suzuki Swift

    मारूति सुज़ुकी ने नई स्विफ्ट हैचबैक से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की है। कंपनी के अनुसार नई स्विफ्ट को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। नई स्विफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसे 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। क्या खासियतें समाई हैं नई स्विफ्ट में, जानेंगे यहां...

    2018 Maruti Suzuki Swift

    इंजन और परफॉर्मेंस

    नई स्विफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। पहली बार कंपनी इस में ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प देगी।

    2018 Maruti Suzuki Swift

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन 1.2 लीटर के-सीरीज 1.3 लीटर डीडीआईएस
    पावर 83 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 113 एनएम 190 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    2018 Maruti Suzuki Swift AMT

    • नई स्विफ्ट को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर डिजायर, बलेनो और इग्निस भी बनी है।
    • मारूति डिजायर की तरह नई स्विफ्ट के पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों के साथ एएमटी का विकल्प मिलेगा। वी और जेड वेरिएंट में एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा।

    2018 Maruti Suzuki Swift

    कद-काठी

      मौजूदा मॉडल नई स्विफ्ट
    लंबाई 3850 एमएम 3840 एमएम
    चौड़ाई 1695 एमएम 1735 एमएम
    ऊंचाई 1530 एमएम 1530 एमएम
    व्हीलबेस 2430 एमएम 2450 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 163 एमएम
    बूट स्पेस 210 लीटर 268 लीटर
    टायर 185/65 आर15 185/65 आर15
    फ्यूल टैंक 42 लीटर 37 लीटर

    2018 Maruti Suzuki Swift

    फीचर

    2018 Maruti Suzuki Swift

    नई मारूति स्विफ्ट चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में आएगी। यह छह कलर प्राइम लूसेंट ऑरेंज, मिडनाइट ब्लू, सोलिड फायर रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर और मेगमा ग्रे में मिलेगी।

    टॉप वेरिएंट जेड प्लस में ये फीचर मिलेंगे...

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स और एलईडी ब्रेक लाइटें

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • 15 इंच के मशीन कट व्हील

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक, नेविगेशन, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • 7.0 इंच यूनिट में रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर के आउटपुट मिलेंगे।
    • 6-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • लैदर वाला फ्लैट-बोटम स्टीयरिंग व्हील
    • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल

    2018 Maruti Suzuki Swift

    • पैसिव की-लैस एंट्री सिस्टम, पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ

    2018 Maruti Suzuki Swift

    सेफ्टी फीचर

    ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, फ्रंट सीट बेल्ट, प्रीटेंशनर्स, फॉर्स लिमिटर्स और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    Maruti Suzuki Swift

    कीमत

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास होगी। मौजूदा स्विफ्ट की कीमत 4.80 लाख रूपए से 7.47 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : मारूति ने दिखाई फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट की झलक

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2018

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है