• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिये नई मारूति अर्टिगा के दाम !

    नई अर्टिगा पहले से ज्यादा महंगी हो सकती है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 19, 2018 13:02 ist
    info icon
    published onNov 19, 2018 13:02 IST
    last updated onNov 19, 2018 13:02 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Ertiga

    मारूति की नई अर्टिगा एमपीवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे 21 नवंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। कार के वेरिएंट और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है। अब नई अर्टिगा जिस बात को लेकर चर्चा में है वो है इसकी कीमत...

    आधिकारिक तौर पर तो अभी नई अर्टिगा की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने फीचर लिस्ट के आधार पर नई अर्टिगा की संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है। तो आइए जानते हैं नई अर्टिगा की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है...

    पेट्रोल डीज़ल
    एलएक्सआई: 7.6 लाख रूपए एलडीआई: 8.6 लाख रूपए
    वीएक्सआई: 8.5 लाख रूपए वीडीआई: 9.5 लाख रूपए
    वीएक्सआई (एटी): 9.5 लाख रूपए जेडडीआई: 10.3 लाख रूपए
    जेडएक्सआई: 9.3 लाख रूपए जेडडीआई प्लस: 11 लाख रूपए
    जेडएक्सआई (एटी): 10.5 लाख रूपए ---
    जेडएक्सआई: 10 लाख रूपए ---

    यहां देखिए मौजूदा अर्टिगा की कीमत:-

    पेट्रोल डीज़ल
    एलएक्सआई: 6.34 लाख रूपए एलडीआई: 8.78 लाख रूपए
    एलएक्सआई (ओ): 6.73 लाख रूपए एलडीआई (ओ): 8.86 लाख रूपए
    वीएक्सआई: 7.66 लाख रूपए वीडीआई: 9.57 लाख रूपए
    वीएक्सआई (सीएनजी): 8.27 लाख रूपए जेडडीआई: 9.95 लाख रूपए
    वीएक्सआई (एटी): 8.68 लाख रूपए जेडडीआई प्लस: 10.69 लाख रूपए
    जेडएक्सआई: 8.27 लाख रूपए ---
    जेडएक्सआई प्लस: 8.85 लाख रूपए ---

    India-spec 2018 Ertiga

    नई अर्टिगा मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। नई अर्टिगा में कई अतिरिक्त फीचर मिलेंगे, जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। 2018 अर्टिगा के बेस वेरिएंट से ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    2018 India-spec Ertiga

    कयास लगाए जा रहे हैं कि ऊपर वाले वेरिएंट में फॉग लैंप्स, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, नए अलॉय व्हील, क्रोम फिनिशिंग वाले डोर हैंडल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    नई अर्टिगा में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प आएगा। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन नई सियाज़ में भी लगा है। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर इंजन, एसएचवीएस टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। नई अर्टिगा पांच कलर रेड, ग्रे, व्हाइट, ब्लू और सिल्वर में मिलेगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है