• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई आई20 के ड्यूल टोन वेरिएंट्स की प्राइस से उठा पर्दा, मोनोटोन कलर वेरिएंट्स से 15000 ज्यादा रखी गई कीमत

    %3Cp%3E%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%9A%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 09, 2020 15:35 ist
    info icon
    published onNov 09, 2020 15:35 IST
    last updated onNov 09, 2020 15:35 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक आई20 के थर्ड जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के साथ ही इसके मोनोटोन कलर वाले वेरिएंट्स की कीमत से पर्दा उठा दिया था,मगर अब इसके ड्यूल टोन वेरिएंट्स की कीमत से भी पर्दा उठ गया है। डालते हैं पूरी प्राइस लिस्ट पर एक नजर:

    इंजन

    मैग्ना

    स्पोर्ट्ज

    स्पोर्ट्ज डीटी

    एस्टा

    एस्टा डीटी

    एस्टा(ऑप्शनल)

    एस्टा(ऑप्शनल) डीटी

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    6.79 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    7.74 लाख रुपये

    8.69 लाख रुपये

    8.84 लाख रुपये

    9.19 लाख रुपये

    9.34 लाख रुपये

    1.2-लीटर पेट्रोल सीवीटी

    --

    8.59 लाख रुपये

    8.74 लाख रुपये

    9.69 लाख रुपये

    9.84 लाख रुपये

    --

    --

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

    --

    8.79 लाख रुपये

    8.94 लाख रुपये

    9.89 लाख रुपये

    10.04 लाख रुपये

    --

    --

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

    --

    --

    --

    10.66 लाख रुपये

    10.81 लाख रुपये

    11.17 लाख रुपये

    11.32 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    8.19 लाख रुपये

    8.99 लाख रुपये

    9.14 लाख रुपये

    --

    --

    10.59 लाख रुपये

    10.74 लाख रुपये

    नई आई20 में ड्यूल टोन पेंट का ऑप्शन पावरट्रेन के हिसाब से तीन ट्रिम्स और 11 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। मोनोटोन वेरिएंट्स के मुकाबले इनकी प्राइस 15,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। हुंडई मोटर्स ने इसमें दो ड्यूल टोन पेंट ऑप्शन:रेड एंड व्हाइट बॉडी शेड्स के साथ दोनों में ब्लैक रूफ का ऑप्शन रखा है। आई20 के अलावा टाटा अल्ट्रोज़ में भी कुछ चुनिंदा एक्सटीरियर कलर्स के साथ ब्लैक रूफ दी गई है। वहीं फोक्सवेगन ने हाल ही में पोलो का रेड और व्हाइट एडिशन पेश किया है जिसमें व्हाइट और ब्लैक रूफ की चॉइस दी गई है। 

    हुंडई ने तीनों तरह के इंजन के साथ ड्यूल टोन शेड का ऑप्शन रखा है जिनमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस/172एनएम), 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस/114एनएम) और 1.5 लीटर डीजल (100पीएस/240एनएम) शामिल हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    नई हुंडई आई20 का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंज़ा, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    parvez khan
    Nov 10, 2020, 5:43:31 PM

    But still dealer not accepting booking of dual tone

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है