• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मलेशिया में लाॅन्च हुई नई आॅडी क्यू-7, भारत में भी जल्द आएगी

    जर्मनी की लग्ज़री वाहन निर्माता कम्पनी आॅडी ने मलेसिया में क्यू-7 का 3.0-टीएफएसआई क्वाट्रो वेरिएंट लाॅन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 589,900 आरएम (करीब 91.06 लाख रूपए) रखी गई है। संभावना जताई जा रही है भारतीय बाजार में नई आॅडी क्यू7 को 2016 में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि कम्पनी ने इस एसयूवी कार को दिसम्बर, 2014 में दिखाया था।

    cardekho
    cardekho
    Published On नवंबर 24, 2015 09:14 ist
    info icon
    published onNov 24, 2015 09:13 IST
    last updated onNov 24, 2015 09:14 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटीरियर डायमेंशन की बात करें तो कार की कुल लम्बाई 5050एमएम, चौड़ाई 1970एमएम व व्हीलबेस 2990एमएम का दिया गया है। नई क्यू-7 पुराने वर्जन से लम्बाई में 37एमएम, चौड़ाई में 15एमएम व व्हीलबेस में 12एमएम छोटी है। अपडेट फीचर की बात करें तो कार में नया एयर सस्पेंषन यूनिट, एलईडी हैडलेम्प्स के साथ डीआरएल, 20 इंच 10-स्पोक व्हील, आॅटो एंटी ग्लेयर विंग मिरर, पावर्ड टेलगेट, पार्क असिस्ट के साथ व्यू कैमरा, फोर जोन आॅटो एयर कंडिशनर, पुश बटन स्टार्ट व 4-वे लम्बर के साथ इलेक्ट्रिक सीट दी गई है।

    एडवांस फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच राइजिंग सेंट्रल डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एमएमआई नेविगेशन प्लस के साथ एमएमआई टच, 3डी मेप डिस्प्ले, टच सैंसिटीव पेनल, हैंडराइटिंग रिकग्निशन व म्यूजिक स्टोरेज के लिए 10 जीबी फ्लैश मैमोरी शामिल है।

    पावर स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डाले तो क्यू-7 में 3.0-टीएफएसआई सुपरचार्जड वी6 इंजन दिया गया है, जो 333बीएचपी की पावर व 440एनएम की टाॅर्क 2900-5300आरपीएम पर जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड टिपट्रोनिक गियर बाॅक्स दिया गया है। नई क्यू-7 की टाॅप स्पीड 250 किमी प्रति घण्टा है, वहीं 6.3 सैकेंड में 0-100 किमी प्रति घण्टे की स्पीड पर पहुंच पाने में पूरी तरह से सक्षम है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    ऑडी क्यू7 2006-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है