• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में दोबारा लॉन्च हो सकती है नई होंडा सिविक

    होंडा ने गुरुवार को नई सिविक के एशियन मॉडल से पर्दा हटाया। यह 10वीं जेनरेशन की सिविक है। नई सिविक इस साल कई एशियाई देशों में लॉन्च कर दी जाएगी। इस कार के भारत में भी काफी फैंस हैं। जिसे देखते हुए माना जा सकता है कि होंडा इसे भारत में भी उतार सकती है।

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 19, 2016 13:35 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2016 13:35 IST
    last updated onFeb 19, 2016 13:35 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    दरअसल होंडा ने भारत में कारों की री-एंट्री में जुटी हुई है। पिछले साल कंपनी ने होंडा जैज़ को नए अवतार में पेश किया था। जिसे लोगों ने पसंद किया। इसी तरह होंडा एकॉर्ड भी जल्द ही भारत में वापसी करने वाली है। इन सब बातों को देखते हुए सिविक के दोबारा यहां लौटने की संभावनाएं काफी बढ़ी हुई नजर आती हैं। कंपनी के पास भारत में होंडा सिटी और आने वाली नई एकॉर्ड के बीच पोजिशन करने के लिए कोई दूसरी कार फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसे में सिविक यहां एक अच्छा विकल्प हो सकती है। सिविक को भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अगर इसे यहां डीज़ल इंजन के विकल्प के साथ उतारा जाता है तो यह कार भी कंपनी की बाकी कारों की तरह बिक्री के अच्छे आंकड़े पा सकती है।

    नई सिविक की बात करें तो यह अब तक आई बाकी सिविक कारों की तुलना में ज्यादा दमदार नज़र आती है। नई सिविक का अमेरिकन वर्जन बीते साल सितंबर में शो-केस हुआ था। अमेरिकन वर्जन के मुकाबले इसके एशियन वर्जन में थोड़े-बहुत बदलाव हैं। अमेरिकी वर्जन में फुल एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। एशियन वर्जन एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप डे-टाइम रनिंग एलईडी के साथ दिए गए हैं। पीछे के तरफ की लाइटें दोनों ही वर्जनों में एक जैसी हैं। यहां एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर भी दोनों वर्जनों में करीब-करीब एक जैसा है। इसके केबिन में सात इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ दिया गया है।

    अगर नई सिविक को भारत लाया जाता है तो यहां इसमें 1.8 लीटर का आई-वीटेक इंजन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 1.5लीटर का टर्बो वी-टेक इंजन भी आ सकता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर का आई-डीटेक इंजन आ सकता है।

    यह भी पढ़ें :नई होंडा सिविक के एशियन मॉडल से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है