• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है मित्सुबिशी की 7-सीटर एमपीवी एक्सपेंडर, मार्च 2020 तक होगी लॉन्च

    लंबे समय से कंपनी ने भारत में कोई नई कार लॉन्च नहीं की है। एक अरसे के बाद कंपनी फिर से चर्चाओं में आई है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 06, 2020 19:38 ist
    info icon
    published onJan 06, 2020 19:38 IST
    last updated onJan 06, 2020 19:38 IST
    778 Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति अर्टिगा और महिंद्रा मराज़ो को टक्कर देगी 7-सीटर एमपीवी एक्सपेंडर 
    • 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प
    • 9 लाख से 13 लाख रुपये के बीच हो सकती है इस अपकमिंग कार की कीमत 

    जापानी कारमेकर मित्सुबिशी (Mitsubishi) ने भारत में लांसर (Lancer) और पज़ेरो (Pajero) जैसी पॉपुलर कारें लॉन्च कर काफी नाम कमाया था। हालांकि लंबे समय से कंपनी ने यहां कोई नई कार लॉन्च नहीं की है। एक अरसे के बाद कंपनी फिर से चर्चाओं में आई है। इस बार कंपनी जिस गाड़ी को लेकर चर्चाओं में है वो है इसकी अपकमिंग 7-सीटर एमपीवी एक्सपेंडर, जिसे मार्च 2020 तक लॉन्च किया जाएगा।

    मित्सुबिशी एक्सपेंडर (Mitsubishi Xpander) को हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में यह कार मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) को टक्कर देती नज़र आएगी। 

    एक्सपेंडर थाईलैंड, फिलिपींस और इंडोनेशिया में उपलब्ध है। भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आया मॉडल काफी हद तक दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में उपलब्ध मॉडल से मिलता जुलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध इस 7-सीटर कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। मित्सुबिशी भारत में इस कार के साथ यही इंजन ऑप्शन दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हुई बीएस6 इंजन से लैस, जानिए पहले से कितनी महंगी हुई ये कार

    मारुति ​अर्टिगा के अलावा एक्सपेंडर का मुकाबला महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo) से भी होगा। ऐसे में हमने साइज़ के मोर्चे पर इन तीनों कारों का कंपेरिज़न किया है, जो इस प्रकार है:-

     

    मित्सुबिशी एक्सपेंडर (इंडोनेशियन वर्जन)

    मारुति अर्टिगा

    महिंद्रा मराज़ो

    लंबाई

    4475  मिलीमीटर

    4395  मिलीमीटर

    4584  मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1700  मिलीमीटर

    1735  मिलीमीटर

    1866  मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1695  मिलीमीटर

    1690  मिलीमीटर

    1774  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2775  मिलीमीटर

    2740  मिलीमीटर

    2760  मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    205  मिलीमीटर

    180  मिलीमीटर

    200  मिलीमीटर

    यह भी पढ़ें: महिन्द्रा मराजो को मिला बीएस6 सर्टिफिकेट, जल्द होगी लॉन्च

    भारत में इस साल एक अप्रैल से बीएस6 (BS6) नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। हमारा मानना है कि मित्सुबिशी एक्सपेंडर को बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले लॉन्च किया जाएगा। 

    इस 7-सीटर कार में टचस्क्रीन, पूरे केबिन में मल्टीपल कबी होल्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इसमें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सीटों को अलग करने और फोल्ड करने की सुविधा भी मिलेगी। 

    मित्सुबिशी भारत में एक्सपेंडर को 9 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये की प्राइस रेंज पर लॉन्च कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: क्या खूबियां समाई होंगी टाटा ग्रेविटास में, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मित्सुबिशी एक्सपेंडर पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mahesh bluefox
    Mar 6, 2020, 7:19:53 PM

    It's it xoander comes with diesel

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jaggie kalyani
      Jan 6, 2020, 10:06:40 PM

      Mitsubishi has never been serious about Indian market, the products have been great, but one would have reservations for buying!

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है