• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी की प्राइस में हुई कटौती, 6.14 लाख रुपये तक कम हुई कीमत

    एमजी ने बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ आने वाली जेडएस ईवी की प्राइस में पहली बार 5.25 लाख रुपये तक की कटौती की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 16, 2025 14:21 ist
    info icon
    published onJun 16, 2025 14:19 IST
    last updated onJun 16, 2025 14:21 IST
    542 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी ने बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ आने वाली जेडएस ईवी की प्राइस में पहली बार 5.25 लाख रुपये तक की कटौती की है

    एमजी मोटर्स ने जेडएस ईवी के सभी वेरिएंट की प्राइस में 6.14 लाख रुपये तक की कटौती की है। अब इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार की कीमत 17.99 लाख रुपये से 26.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच हो गई है। कंपनी ने बैटरी रेंटल स्कीम के साथ आने वाली जेडएस ईवी की प्राइस में भी कटौती की है। 

    यहां देखें एमजी जेडएस ईवी की नई प्राइस लिस्ट :-

    एमजी जेडएस ईवी : नई प्राइस 

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    कीमत में अंतर  

    एग्जिक्यूटिव 

      17.99 लाख रुपये 

      18.98 लाख रुपये 

    (- 99,000)

    एक्साइट प्रो 

      18.50 लाख रुपये 

      20.48 लाख रुपये 

    (-  1.98 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस  

      19.50 लाख रुपये 

      25.15 लाख रुपये 

    (-  5.65 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस डुअल टोन  

      19.50 लाख रुपये 

      25.35 लाख रुपये 

    (- 4.15 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस 100-ईयर ग्रीन एडिशन 

      19.50 लाख रुपये 

      25.35 लाख रुपये 

    (- 4.15 लाख रुपये)

    एसेंस 

      20.50 लाख रुपये 

      26.44 लाख रुपये 

    (- 5.94 लाख रुपये)

    एसेंस डुअल टोन  

      20.50 लाख रुपये 

      26.64 लाख रुपये 

    (- 6.14 लाख रुपये)

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।  

    टेबल से साफ स्पष्ट है कि डुअल-टोन इंटीरियर कलर ऑप्शन के साथ आने वाली जेडएस ईवी की कीमत अब स्टैंडर्ड वर्जन के बराबर हो गई है। इस गाड़ी के बेस वर्जन की प्राइस में 99,000 रुपये की कटौती हुई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट पहले से काफी सस्ता हो गया है।

    एमजी जेडएस ईवी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 5.25 लाख रुपये कम हो गई है। यहां देखें पूरी डिटेल :-  

    वेरिएंट 

    बैटरी रेंटल स्कीम के साथ नई कीमत  

    बैटरी रेंटल स्कीम के साथ पुरानी कीमत  

    कीमत में अंतर  

    एग्जिक्यूटिव 

    13 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    13.99 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 99,000)

    एक्साइट प्रो 

    13.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    14.99 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 1.48 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस 

    s 14.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    19.55 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 5.04 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस डुअल टोन  

    14.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    19.75 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 5.24 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्लस 100-ईयर ग्रीन एडिशन  

    14.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    19.75 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 5.24 लाख रुपये)

    एसेंस 

    15.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    20.56 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 5.05 लाख रुपये)

    एसेंस डुअल टोन  

    15.51 लाख रुपये  +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    20.76 लाख रुपये   +  4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    (- 5.25 लाख रुपये)

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    यह भी पढ़ें :  स्कोडा कायलाक में 1 लीटर टीएसआई इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन देने पर विचार कर रही कंपनी: रिपोर्ट

    एमजी जेडएस ईवी में क्या कुछ मिलता है खास जानिए यहां :- 

    एमजी जेडएस ईवी : फीचर व सेफ्टी 

    एमजी जेडएस ईवी कार में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, हीटेड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, डिपार्चर वॉर्निंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है। 

    एमजी जेडएस ईवी : इंजन ऑप्शन 

    एमजी जेडएस ईवी में सिंगल बैटरी पैक के साथ फ्रंट एक्सेल पर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी पैक 

    50.3 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    पावर

    177 पीएस 

    टॉर्क 

    280 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज 

    461 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी)  

    एमजी जेडएस ईवी : कंपेरिजन 

    एमजी जेडएस ईवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है