• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू, 50,000 रुपये में कराएं बुक

    एमजी जेडएस ईवी को 5 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसकी कीमत 22 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 23, 2020 13:43 ist
    info icon
    published onNov 20, 2019 11:10 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:43 IST
    445 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर्स इंडिया के चुनिंदा डीलरों ने जेडएस इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 में बुक करा सकते हैं। देश में यह कंपनी की दूसरी पेशकश होगी, एमजी मोटर्स की पहली कार हेक्टर एसयूवी है। हालांकि इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में यह देश में कंपनी की पहली कार होगी। 

    एमजी जेडएस ईवी को शुरूआत में पांच शहर दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। इन पांच शहरों में कंपनी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है। दूसरे शहर के लोग भी इस कार को ऑर्डर देकर ले सकेंगे। हालांकि उनको फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी उनके घर पर वॉल बॉक्स चार्जर लगाकर देगी। 

    एमजी जेडएस ईवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें  इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जिसे 44.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर मिलेगी। इसकी पावर 150 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। कहा जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी। कंपनी के अनुसार फास्ट चार्जर से इस फोर व्हीलर गाड़ी की बैटरी महज 40 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। 

    एमजी जेडएस ईवी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम2.5 एयर फिल्टर, पैनोरमिक सनरूफ, की-लैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे काम के फीचर भी मिलेंगे। 

    अपकमिंग एमजी जेडएस ईवी को 5 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक की प्राइस 22 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है