• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस सीवीटी गियरबॉक्स से हुई लैस

    हेक्टर एसयूवी सीवीटी गियरबॉक्स से लैस हो गई है। इसमें 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके सीवीटी वेरिएंट की प्राइस डीसीटी वेरिएंट के बराबर है। भारत में हेक्टर की प्राइस 16.52 लाख से 18.10 लाख रुपये के बीच है। वहीं, हेक्टर प्लस की कीमत 17.22 लाख से शुरू होकर 18.90 लाख रुपये तक जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 11, 2021 15:20 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2021 14:30 IST
    last updated onFeb 11, 2021 15:20 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector Facelift 2021

    • हेक्टर एसयूवी सीवीटी गियरबॉक्स से लैस हो गई है। इसमें 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।
    • इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
    • इसके सीवीटी वेरिएंट की प्राइस डीसीटी वेरिएंट के बराबर है।
    • भारत में हेक्टर की प्राइस 16.52 लाख से 18.10 लाख रुपये के बीच है। वहीं, हेक्टर प्लस की कीमत 17.22 लाख से शुरू होकर 18.90 लाख रुपये तक जाती है।

    एमजी मोटर्स ने जनवरी में 2021 हेक्टर को कई कॉस्मेटिक बदलावों और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था।  अब कंपनी ने हेक्टर और हेक्टर प्लस को सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस कर दिया है। हेक्टर और हेक्टर प्लस (6-सीटर वर्जन) में नया सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन केवल दो वेरिएंट स्मार्ट और शार्प में ही शामिल किया गया है। इन दोनों ही कारों के सीवीटी और डीसीटी वेरिएंट की कीमतें बराबर रखी गई हैं। यहां देखें हेक्टर और हेक्टर प्लस की वेरिएंट वाइज़ प्राइस लिस्ट:- 

    हेक्टर 

    सीवीटी 

    डीसीटी

    अंतर 

    स्मार्ट 

    16.52 लाख रुपये 

    16.52 लाख रुपये 

    -

    शार्प 

    18.10  लाख रुपये 

    18.10 लाख रुपये 

    -

    हेक्टर प्लस

    सीवीटी 

    डीसीटी 

    अंतर 

    स्मार्ट 

    17.22 लाख रुपये 

    17.22 लाख रुपये 

    -

    शार्प 

    18.90 लाख रुपये 

    18.90 लाख रुपये 

    -

    हेक्टर एसयूवी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ इको और स्पोर्ट मोड भी मिलते हैं। यह इंजन 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इस इंजन के साथ 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स भी मिलता है। यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 170 पीएस और 350 एनएम है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।  

    यह भी पढ़ें : रेनो काइगर का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार?

    All-new MG Hector 2021: Redefined Technology For Superior Comfort

    इसके अलावा इस एसयूवी में कोई और बदलाव नहीं किए गए हैं क्योंकि इसमें केवल गियरबॉक्स का ही अपडेट किया गया है। नई हेक्टर में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, क्रोम फ्रंट ग्रिल और ग्लोसी ब्लैक टेल गार्निश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके केबिन में नया ड्यूल-टन शेम्पेन ब्लैक ट्रीटमेंट और कई नए फीचर्स भी मिलते हैं। 

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें वायरलैस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, हिंगलिश वॉइस कमांड, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और स्मार्टवॉच के जरिये रिमोट कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पहले की तरह छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, 10.4-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन यूनिट, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर्ड फ्रंट सीटें भी मिलते हैं। 

    सेगमेंट में हेक्टर एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी500, जीप कंपास और टाटा हैरियर से है। सीवीटी गियरबॉक्स से लैस कारों की बात करें तो सेगमेंट में हेक्टर का मुकाबला किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से है।

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 सेल्स रिपोर्ट: हुंडई वेन्यू टॉप पर बरकरार, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों का रहा कैसा हाल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है