• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलए फेसलिफ्ट और एएमजी जीएलई 53 कूपे भारत में कल होगी लॉन्च

    मर्सिडीज़ बेंज जीएलए फेसलिफ्ट को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी अपनी नई जीएलई 53 एएमजी कूपे कार को भी भारत में उतारेगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 30, 2024 10:45 ist
    info icon
    published onJan 30, 2024 10:45 IST
    last updated onJan 30, 2024 10:45 IST
    319 Views
    • Write a कमेंट

    2024 GLA and AMG GLE 53 Coupe

    मर्सिडीज़ बेंज जीएलए फेसलिफ्ट को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी अपनी नई जीएलई 53 एएमजी कूपे कार को भी भारत में उतारेगी। 

    2024 मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से जुड़ी डिटेल्स   

    मर्सिडीज़ की इस एंट्री-लेवल एसयूवी कार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2023 के मध्य में पर्दा उठा था। इस गाड़ी के एक्सटीरियर (ज्यादातर बदलाव फ्रंट पर) पर कई हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं। आगे की तरफ इसमें नई एलईडी हेडलाइटों के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं और इसके फ्रंट बंपर की डिज़ाइन को भी थोड़ा बहुत मॉडिफाई किया गया है। नई मर्सिडीज़ जीएलए कार की रियर प्रोफाइल पर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।   

    इंटीरियर पर इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इस अपकमिंग कार में मर्सिडीज़ का लेटेस्ट स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा जिसके साथ कई टच कंट्रोल्स मिलेंगे।  इस गाड़ी के मौजूदा वर्जन में इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए इंटीग्रेटेड 10.25-इंच स्क्रीन दी गई है, लेकिन अब इसके फेसलिफ्ट वर्जन में सेंटर कंसोल पहले से एकदम नया होगा और इसमें बड़ा ट्रैकपैड भी नहीं मिलेगा। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।

    2024 GLA Cabin

    अनुमान है कि मर्सिडीज़ बेंज जीएलए फेसलिफ्ट कार में मौजूदा मॉडल वाले 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (165 पीएस/250 एनएम) और 2-लीटर डीजल इंजन (192 पीएस/400 एनएम) मिलने जारी रह सकते हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा, जबकि डीजल इंजन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन भी दी जाएगी। कंपनी इस फेसलिफ्ट एंट्री-लेवल एसयूवी कार का एएमजी वर्जन भारत में कल शायद ही उतारेगी। 

    2024 मर्सिडीज़ एएमजी जीएलई 53 कूपे से जुड़ी डिटेल्स : 

    2024 AMG GLE 53 Coupe side

    फेसलिफ्ट जीएलई के पिछले साल भारत में लॉन्च होने के बाद अब मर्सिडीज़ इस गाड़ी का पॉपुलर जीएलई 53 एएमजी कूपे वर्जन उतारने जा रही है। इस गाड़ी में ना केवल स्पोर्टी रूफलाइन दी गई है, बल्कि इसमें ज्यादा पावरफुल 3-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन भी दी गई है। इस वेरिएंट में लगा इंजन अंतरराष्ट्रीय बाजार में 435 पीएस की पावर और 560 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।  

    इस गाड़ी की डिज़ाइन में काफी हद तक रेगुलर जीएलई फेसलिफ्ट वाले ही बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें कई फीचर अपडेट भी दिए जाएंगे। 

    संभावित कीमत

    2024 मर्सिडीज़-बेंज जीएलए की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार की प्राइस 49 लाख रुपए से 54 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। जबकि, स्पोर्टी एएमजी जीएलई 53 कूपे की कीमत 1.75 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में मर्सिडीज़ बेंज जीएलए का मुकाबला ऑडी क्यू3 और बीएमडब्ल्यू एक्स1 से रहेगा , जबकि जीएलई 53 कूपे का कंपेरिजन पोर्श केएन कूपे से होगा।   

    यह भी पढ़ें टोयोटा डीजल कार ओनर्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया सामने! क्रिस्टा,फॉर्च्यूनर और हाइलक्स से जुड़ा है मामला

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलए पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है