• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    5 अगस्त को लॉन्च होगी मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल, जानिए नए इंजन के अलावा और क्या मिलेगा इसमें खास

    मारुति (Maruti) ने एस-क्रॉस पेट्रोल (S-Cross Petrol) की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, भारत में इसे 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस कार की लॉन्चिंग में देरी हुई है। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग जून 2020 में शुरू हो गई थी। इच्छुक ग्राहक इस कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 05, 2020 13:16 ist
    info icon
    published onJul 17, 2020 13:16 IST
    last updated onAug 05, 2020 13:16 IST
    6.6K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: बीएस6 मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत, फीचर और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    • इस कार की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • इसमें बीएस6 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/138 एनएम) माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा।
    • भारत में एस-क्रॉस कार के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन पहली बार मिलेगा।
    • इसकी प्राइस 9.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।     

    2020 Maruti Suzuki S-Cross

    मारुति (Maruti) ने एस-क्रॉस पेट्रोल (S-Cross Petrol) की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, भारत में इसे 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस कार की लॉन्चिंग में देरी हुई है। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग जून 2020 में शुरू हो गई थी। इच्छुक ग्राहक इस कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।  

    इस क्रॉसओवर कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं, जिनसके अनुसार यह अपकमिंग कार कुल तीन वेरिएंट्स डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा में आएगी। इसका मतलब यह है कि नई एस-क्रॉस कार अब बेस वेरिएंट सिग्मा में उपलब्ध नहीं होगी।  

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें फेसलिफ्ट विटारा ब्रेज़ा (Vitara Brezza) की तरह ही माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब भारत में एस-क्रॉस कार के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा। मारुति एस क्रॉस एसयूवी के बीएस4 वर्जन में 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया था, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया था।  

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें मारुति की कार और कीजिए 53,000 रुपये तक की बचत

    एस-क्रॉस पेट्रोल में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किये जाएंगे। इसकी फीचर लिस्ट में पहले वाले ही एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और क्रूज़ कंट्रोल फीचर शामिल होंगे। इस अपकमिंग कार में सबसे ज्यादा बदलाव नए 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का देखने को मिलेगा। इस गाड़ी का इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। क्रेटा और सेल्टोस की तरह एस-क्रॉस पेट्रोल में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी नहीं दी जाएगी।

    2020 Maruti Suzuki S-Cross rear

    कंपनी ने फिलहाल पेट्रोल इंजन वाली एस क्रॉस कार की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसके नए बेस वेरिएंट डेल्टा की शुरूआती कीमत 9.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। बता दें कि बीएस4 एस-क्रॉस की प्राइस 8.80 लाख रुपए से 11.43 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। सेगमेंट में एस-क्रॉस पेट्रोल का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, निसान किक्स, महिंद्रा स्कॉर्पियो और किया सेल्टोस से होगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न स्कोडा विज़न और फोक्सवैगन टाइगन जैसी अपकमिंग कारों से भी होगा। इन दोनों ही कारों को 2021 तक लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : क्या आपके पास भी है मारुति बलेनो या वैगनआर में से कोई एक कार, तो पढ़िए ये काम की खबर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S Cross पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है