• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजुकी के गुजरात प्लांट को मिली हरी झंडी, 18500 करोड़ का होगा निवेश

    मारुति‍ सुजुकी इंडि‍या के गुजरात प्लांट को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। मारूति सुजुकी की इस योजना को छोटे शेयरधारकों की ओर से  मंजूरी मि‍ल गई है। इसके साथ ही शेयरधारकों ने मारुति‍ सुजुकी की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प के साथ मैन्‍युफैक्‍चरिंग समझौते को भी सहमति‍ दे दी है। इस मामले में छोटे शेयरधारकों की भूमिका काफी अहम थी। क्योंकि छोटे शेयरधारक बहुमत में थे।

    नबील
    नबील
    Published On दिसंबर 18, 2015 15:11 ist
    info icon
    published onDec 18, 2015 15:11 IST
    last updated onDec 18, 2015 15:11 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यह भी पढ़ें : मारूति भी बढ़ाएगी दाम, 20 हजार तक महंगी होंगी कारें

    मारुति‍ के पक्ष में वोटिंग मि‍लने‍ के बाद सुजुकी मोटर कॉर्प गुजरात प्‍लांट में इन्‍वेस्‍टमेंट करेगी। वहीं, मारुति‍ सुजुकी इंडि‍या मेहसाणा में स्थित मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसेलि‍टी में अपना नि‍यंत्रण सुजुकी को ट्रांसफर करेगी। गुजरात प्‍लांट में करीब 18,500 करोड़ का इन्‍वेस्‍टमेंट कि‍या जाएगा। इस निवेश में सुजुकी का हिस्सा 10,000 करोड़ रुपये का होगा। साल 2017 के शुरुआत में गुजरात प्लांट का पहला चरण शुरू किया जाएगा। गुजरात प्लांट में 6 लाइन बनाने की योजना है, जहां से सालाना 2.5 लाख वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग होगी।

    यह भी पढ़ें : जापान जाएगी भारत में बनी मारूति बलेनो

    मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने बताया कि ‘89.75 फीसदी छोटे शेयरधारकों ने मारुति के गुजरात प्लांट के प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की है। वहीं 10.25 फीसदी छोटे शेयरधारकों ने मारुति के गुजरात प्लांट के प्रस्ताव के विरोध में वोटिंग की है। छोटे शेयरधारकों में से 50 फीसदी ने वोटिंग में हिस्सा लिया।’ भार्गव ने आगे कहा कि ‘गुजरात प्लांट मारुति के लिए बेहद अहम है और अब  प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। छोटे शेयरधारकों ने भी पूरा साथ दिया और इस डील से शेयरधारकों को फायदा होगा।’

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है