• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, कंपनी ने 30 जून तक बढ़ाई कार वारंटी और सर्विस की डेडलाइन

    कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत में 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसके चलते सभी कार निर्माता कंपनियों (मारुति सुजुकी समेत) ने अपने प्लांट में ऑपरेशंस रोक दिए थे और देशभर की सभी डीलरशिप को भी बंद कर दिया गया था। ऐसे में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार अप्रैल महीने में कारों की बिक्री शून्य रही थी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 02, 2020 12:08 ist
    info icon
    published onJun 02, 2020 12:08 IST
    last updated onJun 02, 2020 12:08 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट
    • मारुति ने कार वारंटी और सर्विस डेडलाइन को 30 जून तक बढ़ाया है।
    • नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को मारुति ईजी फाइनेंस ऑप्शन भी मुहैया करवा रही है।
    • कंपनी ने अपने सभी डीलरशिप पर हाइजिन प्रोटोकॉल्स लागू कर दिए हैं।

    Maruti Suzuki Extends Warranty And Service Deadlines In Light Of Coronavirus Pandemic

    कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत में 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसके चलते सभी कार निर्माता कंपनियों (मारुति सुजुकी समेत) ने अपने प्लांट में ऑपरेशंस रोक दिए थे और देशभर की सभी डीलरशिप को भी बंद कर दिया गया था। ऐसे में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार अप्रैल महीने में कारों की बिक्री शून्य रही थी।

    अब जैसे-जैसे चीजें सामान्य होती जा रही हैं, कार कंपनियां संकट के समय में निरंतर अपने ग्राहकों को आकर्षक लाभ व ऑफर्स देने की घोषणा कर रही हैं। मारुति ने अपने कस्टमर्स को 30 जून तक फ्री सर्विस और वारंटी का एक्सटेंशन दिया है। इससे उन ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी, जिनकी फ्री सर्विस या वारंटी 15 मार्च से 31 मई के बीच में समाप्त हो गई है। 

    मारुति ने कार खरीदारों को आसान ईएमआई और फाइनेंस सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी भी की है।

    कस्टमर्स को यूनीक ईएमआई प्लान देने के लिए मारुति ने गैर-वित्तीय बैंकिंग कंपनियों (नॉन-फाइनेंशियल बैंकिंग) के साथ भी हाथ मिलाया है। यदि ग्राहक अभी मारुति की कार खरीदते हैं तो लोन वितरण के बाद वे अपनी ईएमआई का भुगतान दो महीने बाद से शुरू कर सकेंगे। यह स्कीम उन ग्राहकों के लिए रखी गई है जिन्हें कोरोनावायरस महामारी के समय में नकदी का सामना करना पड़ रहा है।

    डीलरशिप पर काम शुरू होने के साथ-साथ मारुति ने टेस्ट ड्राइव, सेल्स और सर्विस के लिए कुछ जरूरी हाइजीन प्रोटोकॉल की भी शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राहक के विज़िट पर सभी टेस्ट ड्राइव व्हीकल्स का सैनिटाइज़ेशन, कर्मचारियों द्वारा फेस मास्क का उपयोग और वाहनों की डोरस्टेप डिलीवरी जैसे महत्वपूर्ण कदम शामिल है।

    इसके अलावा मारुति की अपकमिंग कार एस-क्रॉस पेट्रोल से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी हाल ही में सामने आई हैं। अनुमान है कि कंपनी इस एसयूवी को जून के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर और महिंद्रा स्कॉर्पियो से होगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न स्कोडा विज़न इन और फोक्सवैगन टाइगन एसयूवी से भी होगा। इन दोनों ही कारों को 2021 में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : शोरूम पर बदला कार की डिलीवरी का तरीका, जानिए कैसा होगा नया प्रोसेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है