• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जिप्सी के बाद अब मारुति जिम्नी बढ़ा सकती है इंडियन आर्मी की शान, सेना के बेड़े में शामिल करने पर किया जा रहा है विचार

    मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने खुलासा किया है कि भारतीय सेना ने जिम्नी में रुचि दिखाई है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 26, 2023 14:52 ist
    info icon
    published onMay 26, 2023 14:52 IST
    last updated onMay 26, 2023 14:52 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    • जिम्नी को अपने बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रही है भारतीय सेना
    • दो दशक तक जिप्सी की करीब 35000 यूनिट्स सेना को की जा चुकी है डिलीवर
    • 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 4 डब्ल्यूडी स्टैंडर्ड दिया गया है इसमें 
    • जून के पहले सप्ताह तक लॉन्च की जा सकती है जिम्नी, 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है कीमत 

    अपने लाइट वेट, भरोसेमंद पेट्रोल इंजन और ऑफ रोडिंग क्षमताओं के कारण मारुति जिप्सी भारतीय सेना के बीच काफी पॉपुलर कार रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के जरिए जानकारी सामने आई है कि भारतीय सेना के बेड़े में जिप्सी को रिप्लेस करने जा रही जिम्नी शामिल की जा सकती है। 

    Maruti Gypsy

    उन्होंने आगे कहा कि अभी जरूरी स्पेसिफिकेशन पर अध्ययन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ेंः मारुति जिम्नी समिट सीकर एसेसरी पैक की इन 8 तस्वीरों पर डालिए एक नजर

    सेना के बेड़े में शामिल होने के लिए जिम्नी में बडे़ बदलाव करने होंगे। सेना के कई वाहनों में सॉफ्ट टॉप होता है जो इनके वाहनों में सबसे बड़ी अलग बात होती है। इसके अलावा कंपनी को इसके सस्पेंशंस और पावरट्रेन को भी सेना के लिए अलग तरह से ट्यून करना होगा। 

    Maruti Jimny

    पिछले दो दशकों तक मारुति ने सेना को जिप्सी की 35,000 यूनिट्स डिलीवर की थी। तब सेना को इसका सॉफ्ट टॉप, फुल ओपन और यहां तक कि हार्ड टॉप वर्जन डिलीवर किया जाता था। 2020 तक सेना को ऑलिव कलर वाली जिप्सी डिलीवर की जाती थी। सफारी भी सेना के बेड़े में शामिल है, मगर हल्का वजन होने के कारण जिम्नी इससे ज्यादा केपेबल एसयूवी हो सकती है। 

    यह भी पढ़ेंः मारुति जिप्सी के ऐतिहासिक सफर पर डालिए एक नजर जिसे जिम्नी करने जा रही है रिप्लेस

    मारुति जिम्नी की बात करें तो इसमें 105 पीएस की पावर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें लो रेंज गियरबॉक्स के साथ 4x4 स्टैंडर्ड दिया गया है जिससे ये ऑफ रोडिंग करने में सक्षम है। फीचर्स की बात करें तो जिम्नी कार में एलईडी हेडलैंप्स, 9 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्रुज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और 6 एयरबैग तक दिए गए हैं। इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है