• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ​हरियाणा में लगाएगी नया प्लांट, यहां इलेक्ट्रिक कारें तैयार कर सकती है कंपनी

    कंपनी 2025 तक इस जमीन पर एक नया प्रोडक्शन प्लांट लगाएगी जिसमें हर साल 2.5 लाख यूनिट कारें हर साल तैयार होने की क्षमता होगी। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 16, 2022 12:58 ist
    info icon
    published onMay 16, 2022 12:58 IST
    last updated onMay 16, 2022 12:58 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    हरियाणा सरकार ने हरियाणा में इंड​स्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखोदा में मारुति सुजुकी को 800 एकड़ जमीन आवंटित की है।

    हमारा मानना है कि आने वाले समय में यहां कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने 2025 ​तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार तैयार करने का ऐलान किया था जिससे माना जा रहा है कि कंपनी ने इसी के लिए ये प्लांट तैयार करेगी। पहले फेज के तहत मारुति सुजुकी 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

    यह भी पढ़ें:मारुति इस शर्त पर भविष्य में उतार सकती है 10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार!

    इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने के साथ मारुति यहां अपने लिए इंटरनल कंपोनेंट्स भी तैयार कर सकती है कंपनी का कहना है कि “आने वाले समय में कंपनी कुछ और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी”। 

    हरियाणा में एक नया प्लांट लगाने के साथ मारुति गुजरात में इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक नया प्रोडक्शन प्लांट भी लगाएगी। कंपनीी ने पहले ही ईवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए अहमदाबाद के पास अपने मौजूदा प्लांट का विस्तार करने के लिए 3,100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी ने एक ईवी बैटरी प्रोडक्शन प्लांट लागने के लिए भी 7,300 करोड़ के निवेश की योजना बनाई है जिसे 2026 में ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास में ही तैयार किया जाएगा। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार की प्राइस 10 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और हुंडई और एमजी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों से होगा। 

    यह भी पढ़ें:मारुति सुजुकी गुजरात में करेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग, 10,440 करोड़ रुपये करेगी निवेश

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है