• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति की वेबसाइट पर आई विटारा ब्रेज़ा

    मारूति की नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा जल्द ही बाज़र में दस्तक देने वाली है। मारूति ने इस कार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इसकी तस्वीरें या फिर कार से जुड़ी कोई और जानकारी साझा नहीं की हैं। 

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 18, 2016 19:41 ist
    info icon
    published onJan 18, 2016 19:38 IST
    last updated onJan 18, 2016 19:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट


    कुछ दिन पहले ही इस कार की टीज़र इमेज भी जारी की गईं थी। संभावना जताई जा रही है इसे फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया जाएगा। ब्रेज़ा में फ्लोटिंग रूफ रेल, अपराइट हुड, आयाताकार व्हील आर्च, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, त्रिकोणीय टेललैंप्स व बाई-जे़नन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका इंटीरियर काफी हद तक एस-क्रॉस जैसा हो सकता है। 

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विटारा ब्रेज़ा को पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में मारूति का 1.2लीटर व 1.4लीटर इंजन दिया जाएगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.4लीटर डीडीआईएस इंजन आने की संभावना है। ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि इसे मारूति की सामान्य डीलरशिप द्वारा ही बेचा जाएगा। इसकी बिक्री प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें : ‘विटारा ब्रेज़ा’ के नाम से आएगी मारूति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, ऑटो एक्सपो में होगी शो-केस

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है