• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इसबार डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स की दिखी झलक

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 अपकमिंग एक्सयूवी.ई8 का एसयूवी कूपे वर्जन है जिसे ऑल इलेक्ट्रिक एक्सयूवी700 कहा जा सकता है जो दिसंबर 2024 तक लॉन्च की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 18, 2024 19:17 ist
    info icon
    published onOct 18, 2024 19:17 IST
    last updated onOct 18, 2024 19:17 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट


    म​हिंद्रा एक्सयूवी.ई9 एक अपकमिंग इले​क्ट्रिक कार है जिससे सबसे पहले 2023 में पर्दा उठाया गया था और इस समय इसकी टेस्टिंग की जा रही हैं। महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 अपकमिंग एक्सयूवी.ई8 का एसयूवी कूपे वर्जन है जिसे ऑल इलेक्ट्रिक एक्सयूवी700 कहा जा सकता है जो दिसंबर 2024 तक लॉन्च की जाएगी। एकबार फिर से ये कार स्पॉट की गई है जिसके कुछ एक्सटीरियर एलिमेंट्स की झलक देखने को मिली है। 

    क्या कुछ या आया नजर?

    Mahindra XUV e.9 rear dynamic turn indicators

    टेस्ट किया जा रहा मॉडल काफी ज्यादा कवर के साथ नजर आया है मगर इसबार इसमें फ्रंट और रियर में डायनैमिक टर्न इंडिकेटर की झलक देखने को मिली है। दोनों फ्रंट और बैक पोर्शन में ये इंडिकेटर्स इन्वर्टेड एल शेप में नजर आए हैं। इसके फ्रंट डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स का भी काम करेंगे जबकि रियर इंडिकेटर्स टेललैंप्स का काम करेंगे जो एक लाइट बार से कनेक्टेड है। 

    Mahindra XUV e.9 front dynamic turn indicators

    इसमें लोअर ग्रिल पर स्प्ल्टि एलईडी हेडलाइट सेटअप ​भी देखा गया है। टेस्ट किए जा रहे मॉडल में एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट जैसे डिजाइन वो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिसे 2023 में शोकेस किया गया था। 

    Mahindra XUV e.9 has a twin-pod headlight design

    इसके फ्रंट बंपर के सेंटर में एडीएएस राडर भी देखा गया है जिससे ये माना जा रहा है कि ये चीज प्रोडक्शन मॉडल में नजर आ सकती है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 इंटीरियर 

    पिछली बार सामने आए स्पॉय शॉट्स में इसके डैशबोर्ड का डिजाइन नजर आया था जिसमें ट्राय स्क्रीन सेटअप और 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील्स देखे गए थे।  इसमें कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी सेमी लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और गियर लिवर भी देखे गए थे। 

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 संभावित फीचर्स 

    Mahindra XUV.e9 concept side

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 में मल्टी-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। चुंकि ये एक इलेक्ट्रिक कार है ऐसे में इसमें मल्टी-लेवल रिजनरेशन और व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस महिंद्रा कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है, जिसके तहत लैन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिल सकते हैं। 

    बैटरी पैक और रेंज

    Mahindra XUV.e9 concept rear

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 को कंपनी के इंग्लो प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा और इस प्लेटफार्म पर बनी कार 60केडब्ल्यूएच और 80केडब्ल्यूएच बैटरी पैक सपोर्ट कर सकती है। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन दिया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है।

    महिन्द्रा के अनुसार यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 175किलोवॉट तक का चार्जर सपोर्ट कर सकती है और इससे इसे महज 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

    संभावित कीमत और मुकाबला

    Mahindra XUV.e9 concept rear

    महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 को एक्सयूवी.ई8 (एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक) के बाद लॉन्च किया जाएगा, जिसकी 2024 के आखिर तक आने की संभावनाएं हैं। इसकी कीमत 38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी और सफारी ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है