• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी300 Vs हुंडई क्रेटा : ऑन-रोड डीजल परफॉर्मेंस और माइलेज कम्पेरिज़न

    हुंडई क्रेटा और महिन्द्रा एक्सयूवी300 डीजल में किसका परफॉमेंस और माइलेज ज्यादा बेहतर है, जानेंगे यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 29, 2019 17:16 ist
    info icon
    published onOct 29, 2019 17:16 IST
    last updated onOct 29, 2019 17:16 IST
    404 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई अपनी सेकंड जनरेशन क्रेटा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में उतारा जाएगा। यह बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किए हुए 1.5-लीटर इंजन के साथ आएगी, यही इंजन किया सेल्टोस में लगा है। भारतीय बाजार में फिलहाल क्रेटा में बीएस4 1.4-लीटर और 1.6-लीटर डीजल इंजन मिलता है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.6-लीटर इंजन का विकल्प भी शामिल किया है। वहीं, महिंद्रा की एक्सयूवी300 बीएस4 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है।  इन एसयूवीज़ की परफॉरमेंस और माइलेज को जांचने के लिए हमने इनका ऑन-रोड टेस्ट किया, दोनों ही कारों के कुछ ऐसे रहे नतीजे :-

    इंजन स्पेसिफिकेशन  

     

    हुंडई क्रेटा 

    महिंद्रा एक्सयूवी 300

    इंजन 

    1.6-लीटर

    1.5-लीटर

    पावर 

    128 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क 

    260 एनएम 

    300 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एएमटी 

    महिंद्रा एक्सयूवी300 की तुलना में हुंडई क्रेटा ज्यादा क्षमता के इंजन के साथ आती है। इसका इंजन ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, महिंद्रा की एसयूवी में दिया गया इंजन ज्यादा टॉर्क देता है। दोनों ही कारों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इनमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। जहां एक्सयूवी300 ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी आती है, वहीं क्रेटा में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। हमनें दोनों ही गाड़ियों के मैनुअल वेरिएंट्स का टेस्ट किया है, कुछ ऐसे रहे परिणाम :- 

    एक्सीलेरेशन टेस्ट

     

    0-100 किलोमीटर/घंटे

    30-80किलोमीटर/घंटे (तीसरे गियर)

    40-100 किलोमीटर/घंटे (चौथे गियर)

    क्रेटा

    10.83 सेकंड

    7.93 सेकंड

    13.58 सेकंड

    एक्सयूवी 300

    12.21 सेकंड

    6.97 सेकंड

    11.07 सेकंड

    एक्सीलेरेशन टेस्ट में एक्सयूवी300 के मुकाबले क्रेटा बेहतर नज़र आती है। यह कार 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 10.83 सेकंड में पूरा करती है। वहीं, महिंद्रा की सब 4-मीटर एसयूवी 0-100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को पूरी करने में 12.21 सेकंड का समय लेती है। हालांकि, इन-गियर एक्सीलेरेशन टेस्ट में एक्सयूवी300 क्रेटा से आगे है। तीसरे गियर में क्रेटा 30 किलोमीटर/घंटे से 80 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को तय करने में धीमी नज़र आती है। यह महिंद्रा एक्सयूवी300 (6.97 सेकंड) की तुलना में 7.93 सेकंड का समय लेती है।  वहीं, चौथे गियर में 40 किलोमीटर/घंटे से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को हासिल करने में क्रेटा 2.5 सेकंड धीमी नज़र आती है। 

    ब्रेकिंग टेस्ट 

     

    100-0 किलोमीटर/घंटे

    80-0 किलोमीटर/घंटे

    क्रेटा

    43.43 मीटर

    25.75 मीटर

    एक्सयूवी 300

    39.41 मीटर

    25.16 मीटर 

    महिंद्रा की एसयूवी में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स का लाभ मिलता है। वहीं, क्रेटा में इसे केवल फ्रंट पर ही दिया गया है। 100 किलोमीटर/घंटे से 0 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से रूकने पर क्रेटा के मुकाबले एक्सयूवी300 4 मीटर पहले रुक जाती है। मगर, 80 किलोमीटर/घंटे- 0 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से रुकने पर दोनों ही गाड़ियां एक ही समय लेती है।

    माइलेज कम्पेरिज़न 

     

    एआरएआई

    शहर (टेस्ट)

    हाइवे  (टेस्ट)

    क्रेटा

    19.7 किलोमीटर/ लीटर 

    13.99 किलोमीटर/ लीटर 

    21.84 किलोमीटर/ लीटर 

    एक्सयूवी 300

    20 किलोमीटर/ लीटर 

    15.4 किलोमीटर/ लीटर 

    19.89 किलोमीटर/ लीटर 


     

    क्रेटा और एक्सयूवी300 के दावाकृत माइलेज आंकड़े काफी हद तक एक दूसरे से मिलते जुलते नज़र आते हैं। वहीं, ऑन-रोड माइलेज टेस्ट में दोनों ही कारों में बड़ा फर्क दिखाई पड़ता है। शहर में लिए गए माइलेज टेस्ट में दोनों एसयूवीज़ दावाकृत आंकड़ों से काफी पीछे रहीं। सिटी में क्रेटा के मुकाबले एक्सयूवी300 ने 1.4 किलोमीटर/घंटे का ज्यादा माइलेज दिया। हालांकि, हाइवे पर अच्छा माइलेज देने में क्रेटा बेहतर साबित हुई। कार के माइलेज आंकड़े (हाइवे) एआरएआई के दावाकृत आंकड़ों से काफी आगे रहे। 

    दोनों कारों के ऑन-रोड माइलेज को बेहतर ढंग से कम्पेयर करने के लिए हमने इन्हें सिटी और हाइवे पर तीन अलग-अलग परिस्थितियों में ड्राइव किया, जिनके नतीजे इस प्रकार रहे -

     

    50% शहर,  50% हाइवे

    75% शहर, 25% हाइवे 

    25% शहर, 75% हाइवे 

    क्रेटा 

    17.05 किलोमीटर/लीटर 

    15.37  किलोमीटर/लीटर 

    19.15 किलोमीटर/लीटर

    एक्सयूवी 300

    17.35  किलोमीटर/लीटर 

    16.32  किलोमीटर/लीटर 

    18.53 किलोमीटर/लीटर

    सिटी और हाइवे ड्राइविंग की बात करें तो परिणाम मिलते-जुलते दिखे। क्रेटा में दिया गया ज्यादा क्षमता का डीजल इंजन हाइवे पर दमदार नज़र आया। हालांकि, सिटी ड्राइव में एक्सयूवी300 ने बेहतर परफॉर्म किया। कुल मिलाकर, महिंद्रा की एसयूवी सिटी राइड्स के लिए बेहतर साबित होती है। वहीं, क्रेटा की बात  करें तो यह कार लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए काफी अच्छी साबित होती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है