• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर कैमरे में कैद हुई महिन्द्रा यू321

    महिन्द्रा यू321 को साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 29, 2018 12:19 ist
    info icon
    published onMar 29, 2018 12:19 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra U321

    महिन्द्रा की नई एमपीवी यू321 को एक फिर भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा। इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 15 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    महिन्द्रा यू321 को कंपनी के अमेरिका स्थित एमएएनए टेक्निकल सेंटर में डिजायन किया गया है। यह कंपनी की पहली मोनोकॉक एमपीवी होगी। तस्वीरों पर गौर करें तो महिन्द्रा यू321 में आगे की तरफ स्लोटेड ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन मारूति अर्टिगा से मिलता-जुलता है। इस में कई कर्व लाइनें दी गई हैं। कुछ समय पहले इसे ब्लैक कलर वाले स्टील व्हील के साथ देखा गया था, लेकिन इस बार कैमरे में कैद हुई कार में स्प्लिट स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल टेललैंप्स और ऊपर की तरफ खुलने वाला टेलगेट दिया गया है।

    Mahindra U321

    महिन्द्रा यू321 के केबिन में सात से आठ व्यक्ति बैठ सकेंगे। कंपनी इस में कैप्टिन सीट का विकल्प भी दे सकती है। इस में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर, एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) जैसे काम के फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में महिन्द्रा का नया 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। इस इंजन को महिन्द्रा ने सैंग्यॉन्ग के साथ मिलकर तैयार किया है। चर्चाएं हैं कि इस में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Mahindra U321 MPV पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है