• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ड्यूल टोन कलर में आई महिन्द्रा टीयूवी-300

    महिन्द्रा ने भी टीयूवी-300 में अब ड्यूल टोन कलर स्कीम का ऑप्शन दे दिया है। ड्यूल टोन कलर स्कीम में सिल्वर और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन मिलेगा।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अक्टूबर 12, 2016 19:19 ist
    info icon
    published onOct 12, 2016 19:19 IST
    last updated onOct 12, 2016 19:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    त्यौहारी सीज़न शुरू हो चुका है और हर कार कंपनी नए और फेसलिफ्ट मॉडलों के अलावा स्पेशल और लिमिटेड एडिशन उतार कर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में महिन्द्रा ने भी टीयूवी-300 में अब ड्यूल टोन कलर स्कीम का ऑप्शन दे दिया है।

    ड्यूल टोन कलर स्कीम के तहत सिल्वर और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन मिलेगा। छत के अलावा साइड पिलर और आगे-पीछे के बंपर में भी ड्यूल टोन कलर स्कीम देखने को मिलेगी। अभी टीयूवी-300 में सात रंगों का विकल्प मिलता है, इनमें वर्व ब्लू, डायनामाइट रेड. मॉल्टन ऑरेंज, ग्लेशियर व्हाइट, मैजेस्टिक सिल्वर, बोल्ड ब्लैक और ब्रॉन्ज़ ग्रीन कलर शामिल हैं।
    कीमतों की बात करें तो ड्यूल टोन कलर वाली टीयूवी-300 का टी-8 वेरिएंट स्टैंडर्ड वेरिएंट से करीब 15000 रूपए महंगा पड़ेगा। फिलहाल टी-8 वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शो-रूम कीमत 9.15 लाख रूपए है। एंट्री लेवल और मिड लेवल टीयूवी-300 के ग्राहक डीलरशिप पर ड्यूल टोन कलर ट्रीटमेंट करवा सकते हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा टीयूवी 3OO 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है