• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2018 में नज़र आएंगी महिन्द्रा की 6 इलेक्ट्रिक कारें

    इस लिस्ट में केयूवी-100 इलेक्ट्रिक और एक्सयूवी एरो का नाम शामिल हो सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 06, 2018 12:33 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2018 12:33 IST
    last updated onFeb 06, 2018 12:33 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने घोषणा की है कि वह ऑटो एक्सपो-2018 में छह इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाएगी। इन्हें महिन्द्रा के पवेलियन में पेश किया जाएगा। महिन्द्रा ने अपने पवेलियन को ‘फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी’ थीम पर तैयार किया है।

    महिन्द्रा ने कुछ समय पहले दो इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई थी, इन छह कारों की लिस्ट में ये दो कॉन्सेप्ट शामिल होंगे। बाकी कारों की लिस्ट की बात करें तो इन में एक नाम केयूवी-100 इलेक्ट्रिक का हो सकता है। केयूवी-100 इलेक्ट्रिक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। दूसरा नाम इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी एरो का हो सकता है, इसे कंपनी ने पिछले एक्सपो में पेश किया था।

    इलेक्ट्रिक कारों के अलावा महिन्द्रा अपनी मौजूदा मॉडलों की रेंज में भी विस्तार कर सकती है। जानकारी मिली है कि कंपनी एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल को भारत में उतारेगी। इसे कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी एक्सयूवी500 के ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एसयूवी दूसरी जनरेशन की सैंग्योंग रेक्सटन पर बेस हो सकती है।

    महिन्द्रा के अलावा दूसरी कार कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही है। इस लिस्ट में मारूति सुज़ुकी, रेनो, हुंडई और मर्सिडीज़-बेंज समेत लगभग सभी कार कंपनियों का नाम शामिल है। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों की भरमार रहेगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है