• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द महिंद्रा बढ़ाएगी कारों का प्रोडक्शन, वेटिंग पीरियड होगा कम

    थार, एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो एन सबसे ज्यादा पॉपुलर मॉडल हैं जिन पर छह महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 01, 2023 10:39 ist
    info icon
    published onJun 01, 2023 10:39 IST
    last updated onJun 01, 2023 10:39 IST
    429 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने हाल ही में इनवेस्टर मीटिंग में कंफर्म किया है कि वह जल्द अपनी मंथली प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाएगी। इस प्रोसेस में करीब छह महीने लग सकते हैं और आने वाले समय में महिंद्रा कारों पर वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा 2023 में नहीं उतारेगी कोई भी नया मॉडल, 2024 में कई नई कारों की लॉन्चिंग कंफर्म!

    वर्तमान में महिंद्रा की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक महीने में 39,000 यूनिट्स तैयार करने की है, जबकि करीब 34,000 यूनिट ही तैयार की जा रही है। कंपनी की योजना 2023 के आखिर तक मंथली प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर 49,000 यूनिट तक करने की है। मौजूदा समय में टाटा मोटर्स हर महीने करीब 50,000 यूनिट्स और हुंडई मोटर्स हर महीने करीब 70,000 गाड़ियां तैयार कर रही है।

    Mahindra Scorpio N
    Mahindra XUV700

    एक मई तक महिंद्रा के पास करीब तीन लाख यूनिट्स का ऑर्डर पेडिंग चल रहा था। हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी - स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 पर इस समय कई शहरों में छह महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऐसे में अगर आप इन कारों को अभी बुक करवाते हैं तो आपको इनकी डिलीवरी 2024 में मिल सकती है। वहीं थार पर इन दोनों से वेटिंग पीरियड कम है और इस कार के लिए करीब 3-4 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके एंट्री लेवल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की डिमांड ज्यादा है और इस पर एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: जल्द महिंद्रा थार के रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल में मिलेगी नई बैजिंग

    Mahindra Thar

    कारों पर ज्यादा वेटिंग होने के कारण ही महिंद्रा ने 2023 में कोई भी नया मॉडल लॉन्च नहीं करने का प्लान बनाया है। कंपनी का कहना है कि सेमीकंडर की कमी के चलते लगभग सभी कंपनियों को कारों के प्रोडक्शन में समस्या आ रही है, जिससे फीचर लोडेड कारों पर वेटिंग पीरियड ज्यादा हो गया है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है