• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार और एक्सयूवी 700 एसयूवी का वेटिंग पीरियड हुआ कम

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन की लॉन्चिंग के बाद से अपनी कारों का प्रोडक्शन ज्यादा डिमांड के चलते बढ़ा दिया है। ऐसे में थार और एक्सयूवी700 जैसी कारों पर वेटिंग पीरियड अब कम हो गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 13, 2022 16:48 ist
    info icon
    published onSep 13, 2022 16:48 IST
    last updated onSep 13, 2022 16:48 IST
    779 Views
    • Write a कमेंट

    mahindra xuv700 waiting period

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन की लॉन्चिंग के बाद से अपनी कारों का प्रोडक्शन ज्यादा डिमांड के चलते बढ़ा दिया है। ऐसे में थार और एक्सयूवी700 जैसी कारों पर वेटिंग पीरियड अब कम हो गया है।

    इन दोनों ही कारों पर वेटिंग पीरियड अधिकतर शहरों में छह महीने से भी कम का चल रहा है। यहां देखिए देश के टॉप 20 शहरों में इन दोनों कारों के लिए कितना इंतजार करना पड़ रहा है:-

    शहर 

    एक्सयूवी 700

    थार 

    दिल्ली 

    3 महीने 

    3 महीने 

    बेंगलुरु 

    3 महीने 

    5 महीने 

    मुंबई 

    3-4 महीने 

    5-6 महीने 

    हैदराबाद 

    4 महीने 

    6 महीने 

    पुणे 

    1 साल 

    7-8 महीने 

    चेन्नई 

    5 महीने 

    6 महीने 

    जयपुर 

    1 साल

    3-4 महीने 

    अहमदाबाद 

    3 महीने 

    4 महीने 

    गुरुग्राम 

    6 महीने 

    4 महीने 

    लखनऊ 

    3-4  महीने 

    4-5 महीने 

    कोलकाता 

    3-4  महीने 

    5-6  महीने 

    ठाणे 

    1 साल 

    7-8 महीने 

    सूरत 

    3  महीने 

    4  महीने 

    गाज़ियाबाद 

    4  महीने 

    4 महीने 

    चंडीगढ़ 

    4-4.5 महीने 

    3-4 महीने 

    कोयंबटूर 

    3-4 महीने 

    4-4.5 महीने 

    पटना 

    3 महीने 

    4-4.5 महीने 

    फरीदाबाद 

    2-3 महीने 

    6 महीने 

    इंदौर 

    4 महीने 

    4 महीने 

    नोएडा 

    6 महीने 

    4 महीने 

    • पुणे, जयपुर और ठाणे जैसे शहरों में एक्सयूवी700 कार पर एक साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • थार एसयूवी के लिए आपको पुणे और ठाणे में आठ महीने का इंतज़ार करना होगा।

    mahindra thar waiting period

    • मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में एक्सयूवी700 कार पर 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि इन मेट्रो सिटी में ऑफ-रोडर कार थार के लिए आपको 3 से 5 महीने इंतज़ार करना होगा।
    • एक्सयूवी700 की सबसे जल्दी डिलीवरी फरीदाबाद में मिल रही है, वहीं थार पर दिल्ली में सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • कुछ महीनों पहले एक्सयूवी700 के खरीदारों को बुकिंग डेट से लगभग 18 से 24 महीने का अनुमानित डिलीवरी समय दिया गया था।
    • महिंद्रा एक्सयूवी700 पांच वेरिएंट एमएक्स, एएक्स3, एएक्स5, एएक्स7 और एएक्स7 एल में उपलब्ध है। इस गाड़ी की प्राइस 13.18 लाख रुपए से शुरू होकर 24.58 लाख रुपए तक जाती है।

    • महिंद्रा थार को दो वेरिएंट एएक्स और एमएक्स में खरीदा जा सकता है। यह एसयूवी कार हार्डटॉप और सॉफ्ट टॉप (कन्वर्टिबल) दोनों ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। भारत में इस ऑफ-रोडर की प्राइस 13.53 लाख रुपए से 16.03 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है