• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा थार के एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स 6-सीटर वेरिएंट हुए बंद

    महिंद्रा ने नई थार के 6 सीटर वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को भारत में 2 अक्टूबर में लॉन्च किया था और इसे चार वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड, एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में पेश किया गया था। अब यह महिंद्रा कार केवल दो वेरिएंट एएक्स ऑप्शन और एलएक्स में मिलेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 25, 2020 12:09 ist
    info icon
    published onDec 25, 2020 12:09 IST
    last updated onDec 25, 2020 12:09 IST
    7.4K Views
    • Write a कमेंट
    • नई महिंद्रा थार के बेस मॉडल्स में पिछली जनरेशन थार की तरह ही रियर साइड पर जंप सीट्स दी गई थी।
    • इसका एएक्स स्टैंडर्ड एकमात्र वेरिएंट था जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम थी क्योंकि इसमें मैकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेंशियल फिट नहीं था।
    • थार के नए एंट्री लेवल एएक्स ऑप्शनल पेट्रोल वेरिएंट को खरीदना अब पहले से 2 लाख रुपए महंगा हो गया है।
    • एएक्स और एएक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट केवल फिक्सड सॉफ्ट-टॉप के साथ ही उपलब्ध थे।
    • एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स वेरिएंट में कई सारे कंफर्ट व सेफ्टी फीचर्स समेत फ़ैक्ट्री फिटेड रूफ ऑप्शंस दिए गए हैं।
    • 4-स्टार ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट रेटिंग थार के केवल 4-सीटर वर्जन पर ही मान्य है।

    महिंद्रा ने नई थार के 6 सीटर वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को भारत में 2 अक्टूबर में लॉन्च किया था और इसे चार वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड, एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में पेश किया गया था। अब यह महिंद्रा कार केवल दो वेरिएंट एएक्स ऑप्शन और एलएक्स में मिलेगी।

    इसके बेस वेरिएंट एएक्स और एएक्स स्टैंडर्ड पिछली जनरेशन की थार से काफी हद तक मिलते जुलते थे। 6 सीटर लेआउट में आने वाले इन वेरिएंट में रियर साइड पर जंप सीटें दी गईं थी।  नई थार का ज्यादा प्रैक्टिकल, सुरक्षित और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह वेरिएंट ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। कंपनी ने कुछ महीने पहले नई थार 2020 के बेस वेरिएंट के ऑर्डर लेने बंद कर दिए थे और अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    Mahindra’s Thar Could Soon Get Forward-facing Seats As Standard On All Variants

    थार के एएक्स और एएक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट में फर्क केवल इतना था कि इसके एएक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया था और इसमें मैकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेशनियल फीचर का अभाव था। यह थार का एकमात्र वेरिएंट था जिसकी प्राइस 10 लाख रुपए से कम थी। यह दोनों ही वेरिएंट केवल फिक्सड सॉफ्ट टॉप के साथ उपलब्ध थे। इनमें कम्फर्ट फीचर्स भी कम ही दिए गए थे। अब थार कार का नया एंट्री लेवल वेरिएंट एएक्स ऑप्शनल है जो पहले वाले एंट्री लेवल वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपए महंगा है। भारत में अब नई थार की शुरुआती प्राइस 11.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।  इसके एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स वेरिएंट में फ्रंट फेसिंग रियर सीटें, रोल केज के साथ दी गई हैं। इन दोनों वेरिएंट में कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप और फिक्सड हार्ड टॉप का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि इसके एएक्स वेरिएंट्स को 4-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग नहीं दी गई थी क्योंकि इन वेरिएंट में साइड फेसिंग रियर सीटों का ऑप्शन बिना सीट बेल्ट और चाइल्ड सीट एंकर के साथ  दिया गया था। 

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार दो नए कलर ऑप्शन में आई नज़र

    2020 महिंद्रा थार के मौजूदा वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, इसके केवल एलएक्स वेरिएंट में दोनों ही इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। इस कार के एएक्स ऑप्शनल वेरिएंट में एसी, पावर विंडोज़, आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रिमोट कीलैस एंट्री और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यदि आप नई थार को ख़रीदते हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको लगभग 8 महीने तक का इंतज़ार करना होगा। कंपनी नई थार की प्राइस में जनवरी 2021 से इजाफा भी करने वाली है। महिंद्रा की इस ऑफ-रोडर कार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। लेकिन, जल्द इसके कंपेरिजन में नई फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी जैसी अपकमिंग कारों की एंट्री होगी।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    a
    amit rider
    Dec 25, 2020, 2:20:40 PM

    when thar 6 seater available

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है