• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्काॅर्पियो एन को पहले 25000 यूनिट्स के बाद बुक कराने वाले कस्टमर्स को सितंबर में दी जाएगी डिलीवरी की जानकारी

    नई स्काॅर्पियो एन को बुक कराने वाले पहले 25,000 कस्टमर्स के लिए लाॅन्च के समय बताई गई कीमत लागू रहेगी और उनको इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर तक मिल जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 30, 2022 13:48 ist
    info icon
    published onAug 30, 2022 13:48 IST
    last updated onAug 30, 2022 13:48 IST
    856 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्काॅर्पियो एन की डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू की जाएगी। कंपनी का कहना है कि 30 अगस्त को इसकी बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को डिलीवरी की सटीक जानकारी दे दी जाएगी। 


    Mahindra Scorpio N

     

    महिंद्रा ने इस एसयूवी के टाॅप वेरिएंट जेड8 एल वेरिएंट के प्रोडक्शन को प्रायोरिटी पर रखा है और नवंबर तक 25000 कस्टमर्स को इनकी डिलीवरी दे दी जाएगी। 

    mahindra scorpio n

    महत्वपूर्ण बात ये है कि 25000 बुकिंग के बाद जिन भी कस्टमर्स ने इसे बुक कराया है उन्हें इसकी डिलीवरी की जानकारी 8 सितंबर तक दे दी जाएगी। बता दें कि नई स्काॅर्पियो एन की बुकिंग शुरू होने के साथ ही महज आधे घंटे में इसे 1 लाख यूनिट्स बुकिंग का आंकड़ा मिल चुका था। हमारा मानना है कि अब इसे बुक कराने वाले कस्टमर्स को 1 साल तक का वेटिंग पीरियड दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 6 सीटर, 4डब्ल्यूडी और ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट आई सामने

    mahindra scorpio n
    6-seat Scorpio N

    नई महिंद्रा स्काॅर्पियो एन के केवल जेड8 एल वेरिएंट में मिडिल रो पर कैप्टन सीट का ऑप्शन दिया गया है। इसमें डीजल इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन दिया गया है। वहीं इस इंजन के साथ मैनुअल एवं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चाॅइस भी दी गई है। इसके अलावा टाॅप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, फ्रंट एवं रियर कैमरा, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ड्युअल जोन ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके जेड 8 एल वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन की चाॅइस भी दी गई है। 

    मौजूदा समय में महिंद्रा हर महीने इस कार की 6000 यूनिट्स तैयार कर रही है और आने वाले समय में इसका प्रोडक्शन बढ़ाया जा सकता है। 1 लाख ऑर्डर्स को पूरा करने से पहले इसकी कई बार प्राइस बढ़ाई जा सकती है। लाॅन्च के समय इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.9 लाख रुपये रखी गई थी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है