• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ब्लैक एडिशन डीलरशिप्स पर पहुंचना हुआ शुरू, जल्द होगा लॉन्च

    एक डीलरशिप सोर्स के जरिए हमें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ब्लैक एडिशन की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली है

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 21, 2025 17:46 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2025 17:46 IST
    last updated onFeb 21, 2025 17:46 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो एन के ब्लैक एडिशन का टीजर जारी किया था और अब एडिशन डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुका है जिससे ये संकेत मिल रहे है कि इस स्पेशल एडिशन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस वर्जन के केवल टॉप वेरिएंट तक ही सीमित रहने के आसार है और इसमें 4 व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन रखा जा सकता है। 

    जिनपर डीटेल्स के साथ आगे डालिए एक नजर:

    क्या कुछ नजर आया खास?

    तस्वीरों को देखें तो इस ब्लैक एडिशन का एक्सटीरियर रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसकी हेडलाइट्स,टेललाइट्स,एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और एलईडी फॉगलैंप्स भी रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं। 

    हालांकि इसमें जो चीज अलग है है वो है अलॉय व्हील्स,रूफ रेल्स,आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स और विंडो क्लैडिंग जिन्हें ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी गई है। 

    इसके अलावा रेगुलर मॉडल में जहां फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और डोर क्लैडिंग सिल्वर फिनिशिंग के साथ आती है वहीं इस ब्लैक​ एडिशन में इन चीजों को डार्क ग्रे फिनिशिंग दी गई है। 

    वहीं बैजिंग,ग्रिल पर क्रोम स्लैट्स और आउटसाइड डोर हैंडल्स को डार्क क्रोम एसेंट दिए गए हैं। 

    इसके एक्सटीरियर में तो काफी कम बदलाव हुए हैं मगर इंटीरियर के पूरे लुक को बदला गया है जिसमें ऑल ब्लैक थीम दी गई है। हालांकि केबिन का डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के स्टैंडर्ड मॉडल ब्लैक/ब्राउन केबिन थीम दी गई है। 

    इसके अलावा इस ब्लैक एडिशन में ब्लैक लेदरेट सीट्स और एसी वेंट्स एवं टचस्क्रीन पैनल के चारो ओर ब्रश्ड एल्यूमिनियम ट्रिम दी गई है। 

    इस एडिशन में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले के साथ एनालॉग डायल, ऑटो एसी और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स नजर आए हैं । इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी 

    इन सब फीचर्स के अलावा स्कॉर्पियो एन कार के इस स्पेशल एडिशन में एक 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम,  6-वे इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल और ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, सभी टायरों पर डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ कोई एडीएएस फीचर नहीं दिया गया है। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ब्लैक एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले पावरट्रेन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसका इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2.2-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (मैनुअल) / 380 एनएम (ऑटोमैटिक)

    370 एनएम (मैनुअल) / 400 एनएम (ऑटोमैटिक)

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन

    रियर व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव / 4 व्हील ड्राइव


    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    स्कॉर्पियो एन ब्लैक एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल से ज्यादा हो सकती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 24.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार जैसी मिड साइज एसयूवी कारों से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है