• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 9.97 लाख रूपए

    स्कॉर्पियो के इंजन और डिजायन में कई बदलाव हुए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 14, 2017 15:15 ist
    info icon
    published onNov 14, 2017 11:31 IST
    last updated onNov 14, 2017 15:15 IST
    57 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio Facelift

    महिन्द्रा ने स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 9.97 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला टाटा सफारी स्टॉर्म, रेनो डस्टर, कैप्चर और हुंडई क्रेटा से होगा।

    हाइलाइटर

    • आगे की तरफ जीप से मिलती-जुलती 7-स्लेट ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिया गया है।

    Mahindra Scorpio Facelift

    • साइड में ध्यान दें तो यहां इंडिकेटर्स को फ्रंट फेंडर से हटाकर बाहरी शीशों की तरफ फिट किया गया है। राइडिंग के लिए इस में नए 5-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    Mahindra Scorpio Facelift

    • पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां लाइसेंस प्लेट, रियर बंपर और टेललैंप्स में बदलाव हुआ है।

    Mahindra Scorpio Facelift

    • केबिन में पहले की तरह लाइट और डार्क थीम को बरकरार रखा गया है। इस में 6.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर कैमरा  आउटपुट के साथ दिया गया है।

    Mahindra Scorpio Facelift

    • नई फॉक्स लैदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    Mahindra Scorpio Facelift

    • अपडेट स्कॉर्पियो में 140 पीएस की पावर वाला 2.2 लीटर एम-हॉक डीज़ल इंजन मिलेगा, यही इंजन एक्सयूवी500 में लगा है। पहले की तरह इस में महिन्द्रा की माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आएगी।
    • नीचे वाले वेरिएंट में 120 पीएस की पावर देने वाला 2.2 लीटर एम-हॉक इंजन दिया गया है, वहीं बेस वेरिएंट में 2.5 लीटर एम2डीआईसीआर इंजन दिया गया है।
    • पहले की तरह महिन्द्रा की माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बरकरार रखा गया है।
    • फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है।

    वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत
    एस3 9.97 लाख रूपए
    एस5 11.61 लाख रूपए
    एस7 (119 पीएस) 12.69 लाख रूपए
    एस7 (140 पीएस) 12.99 लाख रूपए
    एस11 (टू-व्हील-ड्राइव) 14.78 लाख रूपए
    एस11 (ऑल-व्हील-ड्राइव) 16.01 लाख रूपए

    इंजन और परफॉर्मेंस

      पुरानी स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो
    इंजन क्षमता 2.2 लीटर एम-हॉक 2.2 लीटर एम-हॉक
    पावर 119 पीएस 140 पीएस
    टॉर्क 280 एनएम 330 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल 6-स्पीड मैनुअल
    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है