• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लाॅन्च होगी महिन्द्रा एस201 और यू321

    एस201 काॅम्पैक्ट एसयूवी और यू321 एमपीवी होगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 14, 2018 12:29 ist
    info icon
    published onMar 14, 2018 12:29 IST
    last updated onMar 14, 2018 12:29 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    SsangYong Tivoli

    महिन्द्रा ने घोषणा की है कि वह टिवोली पर बनी एसयूवी एस201 को इस साल त्यौहारी सीज़न पर लाॅन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी त्यौहारी सीज़न पर यू321 एमपीवी को भी लाॅन्च किया जा सकता है।

    SsangYong Tivoli

    महिन्द्रा एस201 काॅम्पैक्ट एसयूवी है, इसे सैंगयॉन्ग टिवोली पर तैयार किया गया है। यह कई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है।

    Mahindra S201 Sub-4m SUV

    महिन्द्रा एस201 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके साथ एक नई सब 4-मीटर एसयूवी को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका डिजायन एस201 से काफी अलग है। एस201 का मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा। बात करें सब 4-मीटर एसयूवी की तो इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, होंडा डब्ल्यूआर-वी, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा टीयूवी300 से होगा।

    Mahindra U321 MPV

    महिन्द्रा यू321 7/9 सीटर एमपीवी होगी। यह महिन्द्रा के मोनोकाॅक बाॅडी प्लेटफार्म पर बनी हो सकती है। इसे कंपनी के उत्तरी अमेरिकन टेक्निकल सेंटर में तैयार किया जाएगा। यू321 को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी उतारा जाएगा। इस में महिन्द्रा-सैंगयॉन्ग का नया 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इसे भी भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और रेनो लाॅजी से होगा।

    Mahindra Scorpio Facelift

    इन सब के अलावा महिन्द्रा जल्द ही नई जनरेशन की स्काॅर्पियो और एक्सयूवी500 को भी लाॅन्च करने वाली है। ये दोनों एसयूवी भी नए प्लेटफार्म पर बनेंगी। नई जनरेशन की स्काॅर्पियो और एक्सयूवी500 को 2020 तक लाॅन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा लाएगी नई स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Mahindra S 201 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है