• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नासिक की सड़कों पर स्पाॅट हुई महिन्द्रा S101 और U301

    महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा की इस साल अपनी अपनी लम्बी माॅडल लाइनप के लाॅन्चिंग की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी के तहत अब महिन्द्रा की दो कारों S101 व U301 (कोडनेम) को स्पाई कैमरों से नासिक की खुली सड़कों पर स्पाॅट किया गया है। आने वाले कुछ महिनों में इन दोनों के आॅटो मार्केट में आने की संभावनाएं हैं। महिन्द्रा S101 को लाॅन्च करने के साथ ही पहली बार अपना पेट्रोल माॅडल मार्केट में उतारेगी। वहीं U301 बोलेरो का फेसलिफ्ट वर्जन बताया जा रहा है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 06, 2015 13:57 ist
    info icon
    published onJul 06, 2015 13:57 IST
    last updated onJul 06, 2015 13:57 IST
    48 Views
    • Write a कमेंट

    डिजायन की नजर डालें तो U301 बोलरो से थोड़ी बेहतर लगती है, परन्तु इसकी बनावट बाॅक्सी स्टाइल में है। इसमें XUV 500 व स्कोर्पियों की तरह हनीकोम्ब लगाई गई है, साथ ही 15 इंच के 5-स्पोक ट्विन स्लेट एलाॅय साइड प्रोफाइल को नयापन देते हैं।

    वहीं, S101 की बात करें तो इसमें गोल स्लीकर ग्रिल लगाई गई है। इसमें 14-इंच के टायर्स स्टील रिम के साथ लगे हैं।

    इंटीरियर में S101 में डैश-मांउटेड गियर बाॅक्स दिया गया है, जबकि सीटें डैटसन गो जैसी सीट लगाई गई हैं। वहीं U301 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम व क्लाईमेट कंट्रोल एसी जैसे फीचर्स आने की उम्मीद है। महिन्द्रा S101 को डीजल व पेट्रेाल दो माॅडल ऑप्शन में उतारेगी।

    दोनों माॅडल सीरीज़ में 1.5 लीटर डीज़ल इंजन महिन्द्रा क्वांटो की तरह लगा होगा जो 100bhp की पावर व 240 Nm की टाॅर्क जेनरेट करेगा। वहीं, पहली बार पेट्रोल इंजन में उतरने जा रही महिन्द्रा ने S101 में 1.2 सिलेण्डार, 3-सिलेन्डर इंजन लगाया है जो सेंग्योंग की तर्ज पर लिया गया है। दोनों ही माॅडल सीरीज़ में 5-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स आएंगे, जबकि AMT (आॅटोमेटिक-मेनुअल) ट्रांसमिशन भी दिए जा सकते हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Mahindra Compact XUV पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है