• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने लाॅन्च की TUV 300 की वेबसाइट

    स्वदेशी पेसेन्जर कार कंपनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा प्रा. लि. अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है। अभी हालही में गुरूवार को उन्होंने अपने कोडनेम प्रोजेक्ट को एक अधिकारिक नाम ‘TUV 300’ दिया था, साथ ही उसके स्केच भी जारी किए थे। आज महिन्द्रा ने अपनी अपकमिंग एसयूवी TUV 300 की वेबसाइट लाॅन्च की है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जुलाई 31, 2015 19:48 ist
    info icon
    published onJul 31, 2015 19:48 IST
    last updated onJul 31, 2015 19:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एक नज़र डाले इस वेबसाइट पर तो इसमें एक विडियो डाला गया है, जिसमें आकर्षक मैटल की दीवार दिखाई गई है। बाद में यह दीवार टूट जाती है और TUV 300 का बेज़ दिखाई देता है।

    आॅफिशियली इसकी पुष्टि हो चुकी है कि अपकमिंग TUV 300 को इसी साल सितम्बर महीने के बीच में लाॅन्च किया जाएगा। कार का डिजायन इटालियन फर्म पिनिनफेरिना ने महिन्द्रा के प्लांट में ही तैयार किया गया है। TUV 300 की डिजायन बैटल टैंक से प्रेरित होकर बनाई गई है, साथ ही दिखाए गए स्कैच में सीधी केरेक्टर लाइनें, बोक्सी स्टेंस व रियर स्पेयर व्हील को दिखाया गया है।

    वैसे तो कंपनी ने अभी तक TUV 300 के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें mHAWK 80 डीज़ल इंजन लगा होगा। कम्पनी ने कार को अन्य देशों में भी एक्सपोर्ट करने की घोषणा पहले ही कर दी है और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर को देखते हुए इसकी सेफ्टी पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है