• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा लाई फ्रीडम फेस्ट ऑफर, मिलेंगे 57,000 रूपए तक के फायदे

    स्वतंत्रता दिवस आने वाला है लिहाजा इस के मौके का फायदा उठाने के लिए महिन्द्रा ‘फ्रीडम फेस्ट ड्राइव’ ऑफर लाई है। इसके तहत महिन्द्रा की सभी कारों पर कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। सबसे बड़ा ऑफर बोलेरो मॉडल पर मिल रहा है। 

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 09, 2016 20:09 ist
    info icon
    published onAug 09, 2016 20:09 IST
    last updated onAug 09, 2016 20:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    स्वतंत्रता दिवस आने वाला है लिहाजा इस के मौके का फायदा उठाने के लिए महिन्द्रा ‘फ्रीडम फेस्ट ड्राइव’ ऑफर लाई है। इसके तहत महिन्द्रा की सभी कारों पर कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। सबसे बड़ा ऑफर बोलेरो मॉडल पर मिल रहा है। इस पर कंपनी 57,000 रूपए तक के फायदे दे रही है। सबसे कम लाभ केयूवी-100 पर रखा गया है। इस पर 10,000 रूपए के फायदे मिलेंगे। हालांकि एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 25,000 रूपए तक का बोनस मिलेगा।

    ऑफर के तहत महिन्द्रा की स्कॉर्पियो और नूवोस्पोर्ट पर क्रमशः 39,500 और 55,000 रूपए के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा टीयूवी-300 पर भी 55,000 रूपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी का ये ऑफर 31 अगस्त तक ही मान्य होगा।

    जुलाई महीने में कम बिक्री के चलते कंपनी की रैंकिंग में अंतर देखने को मिला था। पहले महिन्द्रा तीसरे नम्बर पर थी जो जुलाई में चौथे पायदान पर आ गई। ऐसे में इस स्कीम के जरिये महिन्द्रा की कोशिश फिर से अपनी बिक्री बढ़ा कर सेल्स चार्ट में ऊंचे पायदान पर जगह बनाने की है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है