• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना वायरस से जंग : महिंद्रा करेगी सैनिटाइज़र्स का उत्पादन व जरूरतमंदो को देगी भोजन

    कोरोना वायरस महामारी के संकट में कई कार निर्माता कंपनियां विभिन्न तरीकों को अपनाकर मदद की ओर अग्रसर हो रही हैं। हाल ही में महिंद्रा ने COVID-19 रोगियों के लिए सस्ते वेंटिलेटर तैयार करने की घोषणा की थी। अब कंपनी गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की आपूर्ति करने का प्रयास कर रही है। साथ ही अधिक से अधिक सैनिटाइज़र का उत्पादन करने की भी पहल कर रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 07, 2020 10:11 ist
    info icon
    published onApr 06, 2020 18:23 IST
    last updated onApr 07, 2020 10:11 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना वायरस महामारी के संकट में कई कार निर्माता कंपनियां विभिन्न तरीकों को अपनाकर मदद की ओर अग्रसर हो रही हैं। हाल ही में महिंद्रा ने COVID-19 रोगियों के लिए सस्ते वेंटिलेटर तैयार करने की घोषणा की थी। अब कंपनी गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की आपूर्ति करने का प्रयास कर रही है। साथ ही अधिक से अधिक सैनिटाइज़र का उत्पादन करने की भी पहल कर रही है।  

    सैनिटाइज़र का प्रोडक्शन करने के लिए महिंद्रा ग्रुप (Mahindra) के गुजरात में स्थित एग्रीकल्चर केमिकल प्लांट को नियामक अधिकारियों से राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर आवश्यक लाइसेंस भी प्राप्त हो चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें : मर्सिडीज तैयार करेगी 1500 बैड का आइसोलेशन वार्ड

    आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले सप्ताह करीब 10 अलग-अलग स्थानों पर अपनी रसोईयां भी खोली हैं, जिससे जरूरतमंदों को भोजन प्राप्त हो सके। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयंका के एक ट्वीट के अनुसार, ऑटो मेकर कंपनी महिंद्रा अब तक एक हफ्ते में 50,000 से अधिक भोजन और 10,000 राशन सप्लाई कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी दूसरे लोगों को भी अपनी रसोई उपलब्ध करा रही है जो राहत प्रयासों के लिए किचन का उपयोग करना चाहते हैं। महिंद्रा की रसोई में एक दिन में करीब 10,000 भोजन के पैकेट तैयार किए जा सकते हैं। फूड सप्लाई के तहत भोजन के पैकेट और अनाज के पैकेट का वितरण भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें : कोरोना से जंग: भय के माहौल में आपके लिए कुछ राहत देने वाली खबरें

     

    दुनियाभर के अन्य ऑटो ब्रांड भी COVID-19 महामारी से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाकर स्वास्थ्य संगठनों की सहायता कर रहे हैं। अधिक अपडेट के लिए कारदेखो से जुड़े रहें।

    यह भी पढ़ें : अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद करा सकेंगे अपनी कार की सर्विस, ना करें वारंटी खत्म होने की चिंता

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है