• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मैजंटा पावर चार्जग्रिड 2022 तक सेटअप करेगी 4,000 चार्जिंग फैसिलिटीज़

    मैजंटा पावर ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सबसे बड़ी पब्लिक ईवी चार्जिंग फैसिलिटी की शुरुआत कर दी  है।  इसमें चार डीसी फास्ट चार्जर और 17 रेगुलर एसी चार्जर दिए गए हैं। इसमें स्लो चार्जर इस्तेमाल करने वालों के लिए ओवरनाइट पार्किंग बे की सुविधा भी रखी गई है।    आप चार्जर को चार्जग्रिड एप्लिकेशन के जरिये ऑपरेट भी कर सकते हैं।  यह ऑनलाइन रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमेटेड पेमेंट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2021 18:11 ist
    info icon
    published onJul 15, 2021 18:11 IST
    last updated onJul 15, 2021 18:11 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • मैजंटा पावर ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सबसे बड़ी पब्लिक ईवी चार्जिंग फैसिलिटी की शुरुआत कर दी  है। 

    • इसमें चार डीसी फास्ट चार्जर और 17 रेगुलर एसी चार्जर दिए गए हैं। इसमें स्लो चार्जर इस्तेमाल करने वालों के लिए ओवरनाइट पार्किंग बे की सुविधा भी रखी गई है।   

    • आप चार्जर को चार्जग्रिड एप्लिकेशन के जरिये ऑपरेट भी कर सकते हैं।  यह ऑनलाइन रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमेटेड पेमेंट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

    मैजेंटा पावर की स्वामित्व कंपनी चार्जग्रिड ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सबसे बड़ी पब्लिक ईवी चार्जिंग फैसिलिटी की शुरुआत कर दी है। यह कंपनी की 2022 तक 4000 चार्जिंग फैसिलिटीज़ प्रदान करने की योजना का ही हिस्सा है।

    यह नए चार्जिंग स्टेशन 24X7 चलेंगे और इसमें सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 21 चार्जर भी मिलेंगे। इसमें चार डीसी फास्ट चार्जर और 17  रेगुलर एसी चार्जर शामिल होंगे। आप फ़ास्ट चार्जर के जरिये लगभग 45 मिनट में ईवी को पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं। इस फैसिलिटी में स्लो चार्जर का उपयोग करने वाली कारों के लिए ओवरनाइट पार्किंग बे भी दिए गए हैं।

    इस नए चार्जग्रिड स्टेशन में रूफटॉप सोलर पैनल भी दिए गए हैं जो 40 किलोवाट की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें बैकअप डीजल जनरेटर की सुविधा भी दी गई है। इसके चार्जर को चार्जग्रिड एप्लिकेशन के जरिये ऑपरेट भी किया जा सकता है।  इसमें ऑनलाइन रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमेटेड पेमेंट गेटवे जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।  

    इस चार्जिंग स्टेशन में एसी चार्जर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी दी गई है जो हर महीने लगभग 4000 एसी चार्जर का उत्पादन करते हैं। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र सरकार की ईवी पॉलिसी 2021 की घोषणा के बाद की गई है। यह पॉलिसी इलेक्ट्रिक कार खरीदारों और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।

    यह भी पढ़ें : टाटा टिगॉर ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल एक्सप्रेस-टी नाम से होगा लॉन्च,केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध रहेगी ये कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है