• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार का इन कस्टम कलर्स के बाद बदल गया पूरा लुक,देखें फोटोज़

    हालांकि विनिल रैपिंग को गैरकानूनी माना गया है और आपसे ट्रैफिक पुलिस इस फिल्म को हटाने के लिए कह भी सकती है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 27, 2021 12:36 ist
    info icon
    published onJul 27, 2021 12:36 IST
    last updated onJul 27, 2021 12:36 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार का सेकंड जनरेशन मॉडल इस समय भारत में काफी पॉपुलर हो चला है। थार में फै​क्ट्री पेंटेंड कलर ऑप्शंस ही दिए गए हैं जिसकी काफी कम चॉइस मौजूद है। हालांकि कुछ कस्टमर्स ने एक्सट्रा पैसे खर्च कर अपनी थार को कुछ बेहद शानदार कलर्स में पेंट कराया है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे इस लाइफस्टाइल एसयूवी को कुछ शानदार कलर देकर इसका पुरा लुक ही बदल दिया गया:

    उपर दी गई तस्वीर में नई थार 'मैट क्रोम पर्पल' फिनिशिंग में नजर आ रही है। इसपर अच्छा लाइट इफेक्ट पड़ने के बाद ये कलर खिला हुआ सा दिखाई दे रहा है। विनिल की रैपिंग होने से आप इसे शाइनी कैंडी पिंक शेड का टच भी दे सकते हैं। 

    हालांकि उपर शाइनी कैंडी पिंक शेड में नजर आ रही थार के ओनर ने बंपर और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ कोई छेड़छाड़ ना करते हुए उन्हें ब्लैक कलर में ही रहने दिया है। मगर आप इन प्लास्टिक एलिमेंट्स को रैप करा सकते हैं। नीचे ये वीडियो देखें:

    नीचे दी गई तस्वीर में महिंद्रा थार लगभग व्हाइट कलर से पेंट की गई है। ये भी काफी शानदार नजर आ रही है। 

    इस थार ओनर ने ना केवल इसके प्लास्टिक बंपर को व्हाइट कलर से पेंट कराया है। यहां तक कि इसमें ग्रिल और हेडलैंप की हाउसिंग को भी व्हाइट कलर किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा जैज को मिला ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

    कैसे काम करती है विनिल रैपिंग 

    ये विनिल शीट कस्टम कलर्स से तैयार कराई जाती है और हर ये गाड़ी पर चिपकाई जाती है। ये काफी सावधानीपूर्वक कारों के एक्सटीरियर पैनल पर लगाई जाती है जिन्हें पैनल के एजेस से बड़े ही करीने से काटा जाता है। सूख जाने के बाद प्लास्टिक की फिल्म कई सालों तक इनसे लगी रह सकती है और इससे कलर भी फेड नहीं होता है। एक अच्छी विनिल फिल्म आपकी कार के कलर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। बल्कि ये कार में स्क्रैच पड़ने से भी रोकती है। साथ ही आपको कलर चेंज कराने के लिए आरसी पर नया कलर मेंशन कराने की भी कोई जरूरत नहीं है।

    यह भी पढ़ें: हिन्दुस्तान एम्बेसडर को मॉडिफाई कर केरल के एक शक्स ने दिया इसे मॉडर्न लुक, जानिए पहले से कितनी बदली ये कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है