• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार में हो रही अच्छे कलर ऑप्शंस की कमी,जानिए गाड़ी में कलर्स कैसे निभाते हैं महत्वपूर्ण किरदार

    इस कार में वेरिएंट के अनुसार रेज रेड,मस्टिक कॉपर,गैलेक्सी ग्रे,एक्वा मरीन,रॉकी बैज और नपोली ब्लैक के ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें रेड कलर ही एकमात्र ब्राइट कलर का ऑप्शन उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 11, 2021 17:51 ist
    info icon
    published onJul 11, 2021 16:29 IST
    last updated onJul 11, 2021 17:51 IST
    952 Views
    • Write a कमेंट

    अपनी स्टाइलिग,पावरट्रेन ऑप्शंस,कंफर्ट्स और ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी के दम पर सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार कंपनी के लिए काफी हिट प्रोडक्ट साबित होती आई है। मगर इस कार में कंपनी ने ज्यादा कलर ऑप्शंस नहीं दिए हैं जिसको लेकर कस्टमर्स से भी कंपनी को फीडबैक दिया जाता रहा है। 

    अभी इन कलर ऑप्शंस की दी गई है चॉइस

    महिंद्रा की इस कार में कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप और फिक्सड हार्ड टॉप की चॉइस दी गई है और इस कार में ब्लैक टॉप के साथ ड्युल टोन ए​क्सटीरियर दिया जा रहा है। वहीं ये महिंद्रा कार लाइनअप के बीच काफी कॉमन भी है। इस कार में ब्राइट व्हाइट कलर तक का ऑप्शन नहीं दिया गया है जबकि एक बार इस कलर में ये टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। 

    ब्राइट कलर्स क्यों है जरूरी 

    New Mahindra Thar Colour Options Detailed: Three New Shades!

    कारों का एक्सटीरियर कलर ही गाड़ी खरीदने वालों को आकर्षित करने में काफी मदद करता है। काफी कंपनियां अपनी कारों में ज्यादा से ज्यादा कलर ऑप्शंस देती है जिनमें डल,मैच्योर और ब्राइट कलर्स शामिल होते हैं। एक अच्छे कलर कॉम्बिनेशन की पेशकश करना भी कंपनियों के लिए जरूरी होता है क्योंकि हर कार हर तरह के कस्टमर्स और युटिलिटी के लिए बनी होती है। उदाहरण के तौर पर ऑडी की ओर से अपनी ए8 कार में ब्राइट येलो कलर देने का कोई मतलब नहीं है वहीं ये कलर ए3 कैब्रे या आरएसक्यू8 में ही जम सकता है। 

    महिंद्रा थार की बात करें तो इसका रोड प्रजेंस और स्टाइलिंग काफी सॉलिड है। ये कार ऑफ रोडिंग के शौकीनों और एक लाइफस्टाइल एसयूवी कार रखने वालों को काफी पंसद आती है। ऐसे में ज्यादा कलर के ऑप्शंस नहीं मिलने पर ग्राहक शायद फिर इसको पसंद ना भी करने लगे। ऐसे में कंपनी को इसमें कुछ और कलर की चॉइस भी देनी चाहिए जो इस कार की पर्सनैलिटी पर और भी ज्यादा सूट करे। हमारा मानना है कि थार में कुछ ब्राइट कलर्स के ऑप्शन भी रखे जाते तो शायद ये और भी ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सकती थी। 

    अभी इन ऑफ रोडिंग कारों में दिए जा रहे हैं ब्राइट कलर्स

    दुनिया में कुछ और ऑफ रोडिंग कारों में आकर्षक ब्राइट कलर्स के ऑप्शन दिए जा रहे हैं जो कि थार में मौजूद नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा ब्लू कलर कॉमन है। उदाहरण के तौर पर फोर्ड ब्रोनको में एंटीमैटर ब्लू कलर और सुजुकी जिम्नी में ब्लिस्क ब्लू ब्राइट पेंट स्कीम दी गई है। 

    Ford Bronco Antimatter Blue
    Suzuki Jimny Blue

    दूसरी तरह जीप रैंगलर में भी दो ब्राइट ब्लू कलर: हाइड्रो ब्लू और थोड़ा कम शाइनी चीफ पेंट ऑप्शन मौजूद हैं। 

    Jeep Wrangler Hydroblue
    Jeep Wrangler Chief Blue

    थार में ब्लू कलर का ऑप्शन दे दिया जाए तो ये कार और भी ज्यादा आकर्षक नजर आ सकती है। जिम्नी में काइनैटिक येलो कलर भी दिया गया है जो इलेक्ट्रिक बीम येलो कलर में आने वाली मर्सिडीज बेंज जी वैगन 4x4 से इंस्पायर्ड  लगता है। 

    Mercedes-Benz G550 4x4-2

    जीप रैंगलर में आपको येलो और ऑरेन्ज दोनों कलर की चॉइस मिल जाएगी जिनके नाम हेलायेला और नाचो हैं। ये अमेरिकन कंपनी ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करने के लिए भी कलर्स के नाम काफी फनी से रख देती है। हालांकि रैंगलर के इंडियन मॉडल में कंपनी ने ब्लू,येलो या ऑरेन्ज कलर की चॉइस नहीं दी है। 

    दूसरी तरफ फोर्ड ने अपने लाइनअप में मौजूद एसयूवी,पिकअप्स में येलो कलर की चॉइस नहीं दी है जबकि उसकी ब्रोंको में ऑरेन्जर कलर का ऑप्शन दिया गया है। ये सायबर ऑरेन्ज कलर में उपलब्ध है और इस कलर की वजह से ये राहगीरों को भी अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। 

    Ford Bronco Orange

    निष्कर्ष

    महिंद्रा को कलर चॉइसेस देने की दिशा में काफी काम करना होगा और उन्हें अपने अपकमिंग मॉडल्स में कुछ ब्राइट कलर्स के ऑप्शन जरूर देने चाहिए। आपको थार में किस कलर ऑप्शन की कमी महसूस होती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है