• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई लैंड रोवर डिस्कवरी की कीमत से उठा पर्दा

    मर्सिडीज़ जीएलई, ऑडी क्यू7 और वोल्वो एक्ससी90 को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 09, 2017 13:33 ist
    info icon
    published onAug 09, 2017 13:33 IST
    last updated onAug 09, 2017 13:33 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने नई डिस्कवरी की कीमतों से पर्दा उठा दिया है। इसकी कीमत 68.05 लाख रूपए से शुरू होकर 1.03 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाएगी। इसकी बिक्री नवंबर महीने में शुरू होगी। कंपनी के अनुसार नई डिस्कवरी 10 वेरिएंट में आएगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलई, ऑडी क्यू7, वोल्वो एक्ससी90 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 से होगा।

    नई डिस्कवरी के वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम)

    पेट्रोल

    • 3.0 लीटर एस: 68.05 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एसई: 71.15 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एचएसई: 74.23 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एचएसई लग्ज़री: 78.91 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर फर्स्ट एडिशन: 84.43 लाख रूपए

    डीज़ल

    • 3.0 लीटर एस: 78.37 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एसई: 85.30 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एचएसई: 89.54 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर एचएसई लग्ज़री: 95.47 लाख रूपए
    • 3.0 लीटर फर्स्ट एडिशन: 1.03 करोड़ रूपए

    अगर आप भी नई लैंड रोवर डिस्कवरी को खरीदने की विचार बना रहे हैं तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑथोराइज्ड डीलरशिप के जरिये बुक करा सकते हैं। इसकी बुकिंग राशि 2 लाख रूपए से 5 लाख रूपए के बीच है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई डिस्कवरी में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर एसआई6 इंजन आएगा, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 258 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे।

    नई लैंड रोवर डिस्कवरी के केवल फर्स्ट एडिशन वेरिएंट में 7-सीटर लेआउट स्टैंडर्ड मिलेगा, जबकि बाकी वेरिएंट में 5-सीटर लेआउट स्टैंडर्ड आएगा। फीचर्स की बात करें तो बाहर की तरफ इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन-सेंसिंग विंडस्क्रीन वाइपर, एलईडी हैडलैंप्स के साथ ऑटो हाई बीम असिस्ट और 21 इंच के 10-स्पॉक अलॉय व्हील मिलेंगे। केबिन में 14-स्पीकर्स वाला मैरिडियन का साउंड सिस्टम, हैड्स-अप डिस्प्ले, 8.0 इंच रियर सीट इंटरटेंमेंट सिस्टम, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हीटेड सीटें आएंगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है