• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई लैंड रोवर डिस्कवरी लॉन्च, कीमत 68.05 लाख रूपए

    ऑडी क्यू7, मर्सिडीज़ जीएलई, वोल्वो एक्ससी90 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 30, 2017 12:05 ist
    info icon
    published onOct 30, 2017 12:05 IST
    last updated onOct 30, 2017 12:05 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Land Rover Discovery

    लैंड रोवर ने पांचवी जनरेशन की डिस्कवरी एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 68.05 लाख रूपए से शुरू होती है जो 1.02 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला ऑडी क्यू7, मर्सिडीज़ जीएलई, वोल्वो एक्ससी90 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 से होगा।

    वेरिएंट और कीमत

      पेट्रोल डीज़ल
    एस 68.05 लाख रूपए 78.37 लाख रूपए
    एसई 71.51 लाख रूपए 85.30 लाख रूपए
    एचएसई 74.23 लाख रूपए 89.54 लाख रूपए
    एचएसई लग्ज़री 78.37 लाख रूपए 97.47 लाख रूपए
    फर्स्ट एडिशन 84.43 लाख रूपए 1.02 करोड़ रूपए

    Land Rover Discovery

    नई लैंड रोवर डिस्कवरी 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है। इस में एलईडी हैडलैंप्स के साथ हाई-बीम असिस्ट, 14-स्पीकर्स वाला 825 वॉट का मेरिडियन साउंड सिस्टम, हैड्स-अप डिस्प्ले, 8.0 इंच रियर सीट एंटरटेंमेंट और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई काम के फीचर दिए गए हैं।

    Land Rover Discovery

    नई लैंड रोवर डिस्कवरी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 3.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 258 पीएस और टॉर्क 600 एनएम है। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है