• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आधिकारिक रूप से तैयार हुआ किया मोटर्स का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, अपकमिंग कार्निवल और क्यूवायआई को यहीं किया जाएगा तैयार

    किया मोटर्स के इस प्लांट में 3 लाख यूनिट प्रतिवर्ष तैयार की जा सकती हैं।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 09, 2019 13:56 ist
    info icon
    published onDec 09, 2019 13:52 IST
    last updated onDec 09, 2019 13:56 IST
    280 Views
    • Write a कमेंट

    • 2017 से शुरू हुआ निर्माण कार्य अब जाकर हुआ पूरा
    • 536 एकड़ एरिया में बना है प्लांट
    • प्रोडक्शन से संबंधित सभी तरह के होंगे कार्य
    • प्रेस शॉप से लेकर टेस्ट ट्रेक और स्टॉकयार्ड हैं शामिल 
    • अपकमिंग किया कार्निवल और क्यूवायआई की मैन्यूफैक्चरिंग होगी शुरू
    • दो पारियों में किया सेल्टोस का चल रहा प्रोडक्शन, प्रतिदिन 1600 यूनिट की जा रही तैयार

    किया मोटर्स के आंध्रप्रदेश स्थित अनंतपुर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य आधिकारिक तौर पर पूरा हो गया है। ये वही प्लांट है जहां कंपनी ने इस साल सेल्टोस की 40,000 यूनिट तैयार की है। अब यहां किया मोटर्स की कुछ अपकमिंग कारों की मैन्यूफैक्चरिंग भी शुरू की जाएगी। 

    इसमें कंपनी के 2020 में लॉन्च होने वाले अपकमिंग मॉडल्स कार्निवल एमपीवी और क्यूवायआई सब 4 मीटर एसयूवी की मैन्यूफैक्चरिंग भी होगी। प्लांट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार यहां भविष्य में किया कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल भी तैयार कर सकती है। 

    कार्निवल एमपीवी सीकेडी (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन) मॉडल होगा जिसकी असेंबलिंग का काम इसी प्लांट में किया जाएगा। मौजूदा समय में कंपनी दो पारियों में किया सेल्टोस की करीब 1600 यूनिट प्रतिदिन तैयार कर रही है। 

    सेल्टोस को लॉन्च करने के बाद से कंपनी ने इसकी 40,000 यूनिट तैयार कर बेच चुकी है जिसमें से 14000 से ज्यादा यूनिट तो अकेले नवंबर में ही बेची जा चुकी है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि वो सेल्टोस के पेट्रोल-डीसीटी और डीज़ल-एटी वेरिएंट का प्रॉडक्शन बढ़ाकर डिमांड पूरी करते हुए वेटिंग पीरियड को कम करेगी। 

    किया मोटर्स की ओर से 2020 ऑटो एक्सपो में सब-4 मीटर एसयूवी क्यूवायआई को शोकेस किया जा सकता है जिसे 2020 के मध्य तक लॉन्च किए जाने  की भी संभावना है। चूंकि कंपनी का प्लांट पूरी तैयार हो चुका है तो अब बिना देरी के ग्राहकों तक कंपनी की कारें पहुंचने लगेगी।   

    यह भी पढ़ें: भारत में ऑटो एक्सपो-2020 से पहले लॉन्च होगी किया कार्निवल एमपीवी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है