• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया उतारेगी सब-4 मीटर एसयूवी, हुंडई वेन्यू और मारुति विटारा ब्रेज़ा को देगी टक्कर

    किया क्यूएक्सआई को हुंडई वेन्यू वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 05, 2019 19:10 ist
    info icon
    published onDec 05, 2019 19:10 IST
    last updated onDec 05, 2019 19:10 IST
    627 Views
    • Write a कमेंट

    Kia SUV sketch

     किया मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अगले साल अपनी एक सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि, हम आपको पहले ही इसके बारे में जानकारी दे चुके हैं। किया ने अपनी इस अपकमिंग कार की भारत में टेस्टिंग करना भी शुरू कर दिया है। इसे 'क्यूवाईआई' कोडनेम दिया गया है। उम्मीद है कि इसे अगस्त 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी जनवरी 2020 में अपनी कार्निवाल एमपीवी को भी लॉन्च करेगी। 

    किया क्यूवाईआई को हुंडई वेन्यू वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसमें वेन्यू के समान ही फीचर्स और इंजन भी दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इनकी डिज़ाइन वेन्यू से अलग होगी।    

    Kia Seltos

    किआ क्यूवाईआई में सनरूफ, 2.5पीएम एयर फ़िल्टर, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ई-सिम और युवीओ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    Hyundai Venue DCT

    जैसा की हमने पहले भी बताया, किया की इस एसयूवी में हुंडई वेन्यू वाले इंजन दिए जा सकते हैं। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन (किया सेल्टोस वाला) शामिल हैं। हालांकि, इन्हें अपकमिंग बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके टर्बो पेट्रोल इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) और डीजल इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है। 

    Kia Seltos

    हुंडई वेन्यू में ये दोनों पेट्रोल इंजन क्रमशः 83पीएस/115एनएम और 120पीएस/172एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करते है। वहीं, सेल्टोस में ये 1.5-लीटर डीजल इंजन 115पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस वाला ये डीजल इंजन क्यूवाईआई के अलावा भविष्य में वेन्यू और नई आई20 में भी दिया जाएगा। हालांकि, इन कारों में इस इंजन को कम पावर/टॉर्क आउटपुट के साथ पेश किया जाएगा।       

    किया क्यूवाईआई की कीमत 7 से 11 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और होंडा डब्ल्यूआरवी से होगा। रेनो भी जल्द ही एचबीसी (कोडनेम) एसयूवी के साथ इस सेगमेंट में कदम रखेगी।

    साथ ही पढ़ें: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट पर बनेगी नेक्सन इलेक्ट्रिक, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है