• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है रेंज़ रोवर ईवोक की कार्बन कॉपी एक्स-7, नाराज़ जेएलआर ने चीनी कंपनी पर किया केस

    चीन एक ऐसा देश है जहां आपको हर चीज़ की कार्बन कॉपी मिल जाएगी। बात चाहे मोबाइल-टैबलेट जैसे गैजेट्स की हो या फिर कारों की। चीनी कंपनियों द्वारा विदेशी कारों के डिजायन को कॉपी कर अपनी कारें तैयार करना यहां आम बात है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 06, 2016 17:13 ist
    info icon
    published onJun 06, 2016 16:35 IST
    last updated onJun 06, 2016 17:13 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ताजा मामला जुड़ा है जगुआर-लैंड रोवर (जेएलआर) की आइकॉनिक ग्लोबल एसयूवी रेंज रोवर ईवोक से। चीनी कंपनी जियांगलिंग मोटर ने हूबहू रेंज रोवर ईवोक के डिजायन पर अपनी एसयूवी लैंडविंड एक्स-7 को पेश किया है। इससे नाराज़ जेएलआर ने चीनी कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया है।

    लैंडविंड एक्स-7 को कंपनी ने शंघाई इंटरनेशनल मोटर शो-2015 में भी शो-केस किया था। एक्स-7 और रेंज रोवर ईवोक में फर्क सिर्फ कंपनी के बैज़ और फ्रंट ग्रिल का है। कीमत की बात करें तो यह एक्स-7, रेंज रोवर ईवोक से एक तिहाई सस्ती है।

    जियांगलिंग मोटर ने एक्स-7 का यह अवतार नवंबर 2014 में पेश किया था जबकि जेएलआर यहां काफी पहले से ईवोक को इंपोर्ट कर बेचती आ रही थी। मामला बीते एक साल में ज्यादा पेचीदा हुआ है इसकी वजह जेएलआर द्वारा चीन में कारों का प्रोडक्शन शुरू करना है। अब जेएलआर चीन में ही तैयार ईवोक को बेच रही है।

    जेएलआर इकलौती कंपनी नहीं है जो चीन में इस तरह की मुश्किलों से जूझ रही है। इससे पहले होंडा ने भी एक चीनी कार कंपनी पर अपनी मशहूर एसयूवी सीआरवी के डिजायन को चुराने का आरोप लगाया था। जिसका फैसला आने में 12 साल लगे और महज़ 2.43 मिलियन डॉलर (16.28 करोड़ रूपए) का मुआवज़ा मिला।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है