• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर लैंड रोवर बनी ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्ज़री कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है। जगुआर ने निसान को शीर्ष स्थान से हटाकर यह उपलब्धि हासिल की है। जगुआर ने टाटा के नेतृत्व में साल 2015 में 4.89 लाख से ज्यादा कारों का निर्माण किया है। इसकी तुलना में निसान ने 4.76 लाख कारों का निर्माण किया।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 22, 2016 20:19 ist
    info icon
    published onJan 22, 2016 19:57 IST
    last updated onJan 22, 2016 20:19 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    जगुआर कंपनी के लिए बीता साल काफी सफल, उत्साहजनक और फायदेमंद रहा है। कंपनी ने 2015 में कुल 4 लाख 87 हजार से ज्यादा कारें बेची हैं, जो कि साल 2014 के मुकाबले पांच फीसदी अधिक है। वहीं बिक्री का यह आंकड़ा 2009 के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। यह जगुआर की कारों का पिछले एक दशक में सबसे मजबूत प्रदर्शन है। 2015 में हुई कारों की बिक्री के मामले में यूरोप कंपनी के लिए सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा है। ब्रिटेन में जगुआर की ओर से बेची गई कारों में साल 2014 के मुकाबले 21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने यहां 2015 में एक लाख से अधिक कारें बेची हैं।

    यह भी पढ़ें :

    साल 2015 में जगुआर लैंड रोवर ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है