• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप रैंगलर में पेश हुई नई फ्लिप टॉप हार्ड रूफ एसेसरी,जानिए इसकी खासियत

    इस नई एसेसरी को हार्ड टॉप रूफ का ऑप्शन लेने वाले कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिससे कार के केबिन में और भी ज्यादा खुलेपन का अहसास होगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2021 15:12 ist
    info icon
    published onJul 16, 2021 15:12 IST
    last updated onJul 16, 2021 15:12 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    • जीप और मोपर कस्टम एसेंसरीज शॉप ने मिलकर पेश किया है ये नया फ्लिप टॉप एसेसरी
    • इस हार्ड टॉप को फ्लिप कर किया जा सकेगा ओपन
    • केवल फ्रंट रो पैसेंजर के लिए काम में ही आएगा ये फीचर
    • भारत में कंपनी शायद ही पेश कर सकती है ये ऑप्शन

    जीप और उसकी सर्विस,पार्ट्स और एसेसरीज विंग मोपर ने अपने रैंगलर और ग्लेडियटर पिकअप ट्रक्स में नया फ्लिप टॉप रूफ ऑप्शन पेश किया है।

    ये फ्लिप टॉप कार के हार्ड टॉप पर लगा होगा जिसे उपर की ओर धकेल कर खोला जा सकेगा। ये फीचर कुछ लग्जरी कंवर्टिबल कारों में भी दिया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें:नेक्सट जनरेशन जीप रैंगलर में मिलेगा ऑटोनॉमस ऑफ रोडिंग का फीचर

    इसके साथ ही माउंटिंग रेल्स और हार्डवेयर भी दिए गए हैं। इस फीचर को जीप की किसी भी डीलरशिप से फिट कराया जा सकता है। इसका क्वालिटी टेस्ट मोपर ने किया है जो 500 टेस्टेड और फैक्ट्री मेड एसेसरीज की पेशकश करती है ।

    ​इस फ्लिप टॉप को यूएसए और कनाडा के जीप रैंगलर के 2018 से लेकर 2021 मॉडल और ग्लेडिएटर के 2020-21 मॉडल में फिट कराया जा सकता है। इसकी प्राइस भारतीय मुद्रा के अनुसार  66,723 रुपये रखी गई है और आगे देखने वाली बात ये होगी कि इसे भारत में भी पेश किया जाता है कि नहीं। 

    यह भी पढ़ें:मेड इन इंडिया जीप रैंगलर भारत में लॉन्च,10 लाख रुपये गिरी कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप रैंगलर 2023-2024

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है