• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास की प्राइस में फिर हुआ इज़ाफा, 1.80 लाख रुपये तक हुई महंगी

    जीप कंपास एसयूवी के बेस वेरिएंट की प्राइस सबसे ज्यादा बढ़ी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 10, 2022 17:58 ist
    info icon
    published onNov 10, 2022 17:58 IST
    last updated onNov 10, 2022 17:58 IST
    912 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass

    जीप ने एक बार फिर अपनी प्रीमियम एसयूवी कंपास की प्राइस में इज़ाफा किया है। कंपनी ने इस साल में चौथी बार कंपास एसयूवी की कीमत बढ़ाई है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें 20,000 रुपये से लेकर 1.8 लाख रुपये के बीच बढ़ गई है। इस एसयूवी कार की प्राइस अब 20.89 लाख रुपये से शुरू होकर 32.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

     यहां देखें जीप कंपास की नई वेरिएंट वाइज़ कीमतें :- 

    पेट्रोल वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    स्पोर्ट पेट्रोल-एमटी 

      19.29 लाख रुपये 

      21.09 लाख रुपये 

      1.80 लाख रुपये 

    स्पोर्ट पेट्रोल डीसीटी 

      21.87 लाख रुपये 

      22.07 लाख रुपये 

      20,000 रुपये 

    लोंगिट्यूड पेट्रोल डीसीटी  

      23.59 लाख रुपये 

      23.84 लाख रुपये 

    25,000 रुपये 

    नाइट ईगल पेट्रोल डीसीटी   

      24 लाख रुपये 

      24.25 लाख रुपये 

    25,000 रुपये 

    लिमिटेड पेट्रोल डीसीटी 

      25.69 लाख रुपये 

      26.09 लाख रुपये 

    40,000 रुपये 

    एनिवर्सरी एडिशन पेट्रोल-डीसीटी  

      26.14 लाख रुपये 

      26.54 लाख रुपये 

    40,000 रुपये 

    मॉडल एस पेट्रोल-डीसीटी 

      27.84 लाख रुपये 

    28.29 लाख रुपये 

      45,000 रुपये 

    Jeep COmpass

    यह भी पढ़ें: 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी अब 17 नवंबर को होगी लॉन्च

    डीजल वेरिएंट्स 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    स्पोर्ट डीजल-एमटी 

      20.89 लाख रुपये 

      20.89 लाख रुपये 

    -

    लोंगिट्यूड डीजल-एमटी 

    22.79 लाख रुपये 

      23.04 लाख रुपये 

      25,000 रुपये 

    नाइट ईगल डीजल-एमटी  

    23.20 लाख रुपये

    23.45 लाख रुपये 

      25,000  रुपये 

    लिमिटेड डीजल-एमटी 

    24.89 लाख रुपये 

    25.29 लाख रुपये 

    40,000 रुपये 

    एनिवर्सरी एडिशन डीजल-एमटी  

      25.34 लाख रुपये 

    25.74 लाख रुपये 

    40,000 रुपये  

    मॉडल एस डीजल-एमटी  

    27.04 लाख रुपये 

      27.49 लाख रुपये 

    45,000 रुपये 

    लिमिटेड डीजल-एटी 4X4

      28.69 लाख रुपये 

    29.09 लाख रुपये 

    40,000 रुपये 

    एनिवर्सरी एडिशन डीजल-एटी 4X4

      29.14 लाख रुपये 

      29.54 लाख रुपये 

    40,000 रुपये 

    मॉडल एस डीजल-एटी   4X4

      30.84 लाख रुपये 

      31.29 लाख रुपये 

    45,000 रुपये 

    ट्रेलहॉक डीजल एटी 4X4

      32.22 लाख रुपये 

    32.67 लाख रुपये 

      45,000 रुपये 

    • जीप कंपास के बेस वेरिएंट स्पोर्ट टर्बो पेट्रोल एमटी की प्राइस में सबसे ज्यादा 1.8 लाख रुपये का इज़ाफा हुआ है, जबकि कंपास डीजल मॉडल के बेस वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • लोंगिट्यूड और नाइट ईगल वेरिएंट्स की प्राइस 25,000 रुपये बढ़ गई है।
    • कंपास लिमिटेड और एनिवर्सरी एडिशन की कीमतें 40,000 रुपये बढ़ी हैं, जबकि टॉप वेरिएंट मॉडल एस और ट्रेलहॉक 45,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

    Jeep Compass

    कंपास एसयूवी में दो इंजन ऑप्शंस: 2-लीटर डीजल (170 पीएस) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल (163 पीएस) की चॉइस दी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि, डीजल इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड एटी और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) का ऑप्शन भी मिलता है।

    इस गाड़ी में एलईडी हेडलाइट्स, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10.1-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी से पेरिस मोटर शो में उठा पर्दा, जल्द भारत में हो सकती है लॉन्च

    सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, फॉक्सवैगन टिग्वान और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप कंपास

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है